लाइव न्यूज़ :

मथुरा में राजमार्ग पर मिला युवक का शव मिला, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:16 IST

Open in App

मथुरा, 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर एक युवक का शव मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बाद गांव निवासी अशोक कुमार (34) शुक्रवार शाम को अपने खेत पर गये थे। घर वापस नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। इसके बाद उन्हें कुछ ही दूरी पर एक शव पड़े होने की जानकारी मिली। शव की पहचान अशोक के रूप में हुई।

शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए मार्ग अवरूद्ध कर दिया और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि यह सड़क दुर्घटना नहीं हत्या का मामला है।

सिंह ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि रंजिशन हत्या किए जाने के बाद अशोक का शव सड़क पर फेंक दिया गया ताकि यह सड़क दुर्घटना का मामला लगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिजनों की शिकायत के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या किए जाने का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर