लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में लापता छात्र का शव मिला

By भाषा | Updated: March 24, 2021 18:47 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) 24 मार्च उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के स्वामी चिन्मयानंद के विधि कॉलेज के लापता छात्र का शव सड़ी गली हालत में मिला है और मृतक के पिता ने कॉलेज के ही चार छात्रों पर संदेह व्यक्त किया है।

पुलिस ने संदिग्ध चार छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।

पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने बुधवार को बताया कि थाना कटरा के पिपली खुर्द गांव में रहने वाला हरि ओम (20) स्वामी सुकदेवानंद विधि महाविद्यालय से एलएलबी के तीसरे सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था तथा शहर में ही मोहनगंज मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था।

उन्होंने बताया कि इस समय परीक्षाएं चल रही है और लापता छात्र का सेंटर शहर के ही दूसरे महाविद्यालय में पड़ा था और 19 मार्च को परीक्षा देने के बाद यह छात्र लापता हो गया था, जिसके बाद उसके परिजनों ने तलाश शुरू की और जब वह नहीं मिला तो थाना सदर बाजार में उसके पिता अशोक सिंह ने गुमशुदगी की सूचना दी।

कुमार ने बताया कि मंगलवार रात को सूचना पर पुलिस ने मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मरेना गांव के पास जंगल से लापता युवक का शव सड़ी गली हालत में बरामद किया।

उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान हैं और इससे लगता है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है।

मृतक के पिता ने लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले उसके साथी छात्रों के नाम पुलिस को बताए हैं, जिन से पुलिस पूछताछ कर रही है ।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां