लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में दो सगी बहनों के शव मिले

By भाषा | Updated: March 23, 2021 16:15 IST

Open in App

पीलीभीत (उप्र) 23 मार्च उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले स्थित बीसलपुर कोतवाली इलाके में पुलिस ने मंगलवार को दो सगी बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद किए। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

पीलीभीत जिले के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर हाईवे से सटे जसौली गांव में दो सगी बहनों के शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई।

बीसलपुर पुलिस के अनुसार एक शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला है जबकि दूसरा शव पास में ही खेत में मिला है।

घटनास्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव ने पत्रकारों को बताया कि मृत दोनों बहनों में एक 17 वर्ष की है जबकि दूसरी की उम्र 19 वर्ष है, लड़कियों का पिता एक ईंट भट्टे पर मजदूर है।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश पर पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने भी बीसलपुर जाकर मामले की छानबीन की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला परिवार बीसलपुर के कासिमपुर के पास एक ईंट भट्ठे पर काम करता है।

परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई जानकारी के हवाले से उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम दोनों बहने शौच के लिए घर से निकली थीं और जब काफी देर तक दोनों वापस नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

जानकारी के मुताबिक एक बहन का शव देर रात ईंट भट्ठे से कुछ दूरी पर मिला जबकि ग्रामीणों की मदद से मंगलवार की सुबह काफी देर तक ढूंढने के बाद दूसरी बहन का शव एक पेड़ से लटकता मिला।

बीसलपुर थाना पुलिस ने दोनों बहनों के शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि परिवार भट्टे पर ही रह कर काम करता है और रात से दोनों बहन लापता थीं लेकिन पुलिस को रात में सूचना नहीं दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर