लाइव न्यूज़ :

डीडीएमए की समिति ने दिल्ली में कक्षा छह से आठ तक के लिए स्कूल फिर से खोलने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से गठित एक समिति ने दिल्ली में कक्षा छह से आठ तक के लिए 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ फिर से स्कूल खोलने का सुझाव दिया है। डीडीएमए की बैठक के विवरण के अनुसार, प्राधिकरण ने कहा कि कक्षा नौ से 12 के छात्रों के लिए स्कूल पुनः खोलने के कारण कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार में वृद्धि की कोई घटना सामने नहीं आई।

मंगलवार को सार्वजनिक किये गए बैठक के विवरण के अनुसार, समिति ने स्कूलों को पुनः खोलने के लिए एक विस्तृत योजना और मानक संचालन प्रक्रिया बनाई है। समिति ने कहा कि सीनियर कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति 80 प्रतिशत तक बढ़ी है और लगभग 95 फीसदी शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों ने कोविड-19 रोधी टीका लगवा लिया है। राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करने के लिए डीडीएमए की 25वीं बैठक 29 सितंबर को आहूत की गई थी। बैठक की अध्यक्षता उप राज्यपाल अनिल बैजल ने की।

उन्होंने कहा कि कक्षा छह से आठ के लिए स्कूलों को पुनः खोलने पर निर्णय त्योहारी मौसम के बाद लिया जाएगा। बैठक में मौजूद शिक्षा निदेशक ने कहा, “कक्षा नौ से 12 तक के लिए स्कूलों को पुनः खोलने से दिल्ली में कोविड-19 के स्थानीय प्रसार में वृद्धि की कोई घटना सामने नहीं आई। स्कूलों में बच्चों की भौतिक उपस्थिति (80 प्रतिशत तक) बढ़ी है।” उन्होंने कहा कि स्कूलों के 95 फीसदी शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को टीका लग चुका है और स्कूलों में कोविड से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

शिक्षा निदेशक ने बैठक में कहा, “संयुक्त समिति ने सुझाव दिया था कि एक अक्टूबर से कक्षा छह से आठ के स्कूल खोल दिए जाएं और उपस्थिति स्वैच्छिक तथा माता पिता की अनुमति से ही होनी चाहिए। स्कूलों में 50 प्रतिशत बच्चों को ही बुलाया जाना चाहिए।”

हालांकि, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के सदस्य कृष्ण वत्स का विचार था कि कक्षा 6 से 8 के लिए स्कूल 1 अक्टूबर से खोले जाने चाहिए और अन्य के लिए इसे दिवाली के बाद खोला जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो