लाइव न्यूज़ :

डीडीए आवास योजना: ऑनलाइन डूा के माध्यम से 1353 फ्लैट आवंटित

By भाषा | Updated: March 10, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक आवास योजना के तहत बुधवार ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से लोगों को 1353 फ्लैट आवंटित किये।

ये फ्लैट द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंतकुंज और रोहिणी में विभिन्न श्रेणियों के हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ ड्रा के माध्यम से आज कुल 1353 फ्लैट आवंटित किये गये। वसंत कुंज में स्ववित्तपोषण योजना के तहत एक फ्लैट कुछ कानूनी कारणों से आवंटित नहीं किया गया। ’’

डीडीए के अनुसार एचआईजी श्रेणी के 253 फ्लैटों, एमआईजी श्रेणी के 757 फ्लैटों, एलआईजी श्रेणी के 52, ईडब्ल्यूएस श्रेणी 291 (जनता) फ्लैटों के लिए के लिए 22,752 आवेदन प्राप्त हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि फ्लैटों का आवंटन 1353 आवेदकों को ड्रा के माध्यम से किया गया और साथ ही में उनकी वरीयता एवं स्थान के चुनाव का ध्यान रखा गया। साथ ही 338 आवेदकों की एक प्रतीक्षा सूची भी बनायी गयी है।

प्राधिकरण के अनुसार आवंटन के रद्द होने या फ्लैट के लौटा दिये जाने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वालों को उसका आवंटन किया जाएगा।

ये 1353 फ्लैट आवेदकों की विभिन्न श्रेणियों --17 पूर्व सैनिकों, 930 सामान्य वर्ग के लोगों, 225 अनुसूचित जाति के लोगों, 102 अनुसूचित जनजाति के लोगों, 69 दिव्यांगों और 10 शहीद सैनिकों की विधवाओं को आवंटित किये गये।

प्राधिकरण ने कहा कि जिन लोगों के फ्लैट नहीं निकले हैं या जो प्रतीक्षा सूची में हैं, उनकी पंजीकरण राशि 15 दिनों में लौटा दी जाएगी।

पिछली डीडीसए आवास येाजना मार्च 2019 में आयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम