लाइव न्यूज़ :

कोरोना: भारत बायोटेक की वैक्सीन को बच्चों पर इस्तेमाल के लिए DCGI की मंजूरी

By विनीत कुमार | Updated: December 25, 2021 22:41 IST

सूत्रों के अनुसार डीसीजीआई ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को आपात स्थिति में 12 साल से 18 साल की उम्र के बच्चों पर आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देडीसीजीआई ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को 12 से 18 साल के बच्चों पर इस्तेमाल को मंजूरी दी।भारत बायोटेक  'कोवैक्सीन' बनाती है जिसे देश भर में 18 साल की उम्र से अधिक के लोगों को लगाया जा रहा है।

नई दिल्ली: देश में ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच भारत में DCGI ने बच्चों के लिए एक और वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने भारत बायोटेक की वैक्सीन को आपात स्थिति में 12 साल से 18 साल की उम्र के बच्चों पर इस्तेमाल की मंजूरी दी है।

वहीं, पीएम मोदी ने भी शनिवार को देश के नाम संबोधन में ऐलान किया कि 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान 3 जनवरी से शुरू हो जाएगा। भारत बायोटेक  'कोवैक्सीन' (Covaxin) बनाती है जिसे देश भर में 18 साल की उम्र से अधिक के लोगों को लगाया जा रहा है।  दुनिया भर के कई देशों में बच्चों को वैक्सीन लगाने का काम काफी पहले से किया जा रहा है।

बता दें कि करीब दो महीने पहले भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की विशेषज्ञ समिति ने कुछ शर्तों के साथ दो से 18 साल के बच्चों के लिए भारत बायोटेक के कोवैक्सिन टीके को आपातकालीन मंजूरी प्रदान की थी। भारत बायोटेक ने तब कहा था कि वह उत्पाद को पेश करने से पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से नियामक मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। 

Covaxin भारत में बच्चों पर इस्तेमाल के लिए स्वीकृत दूसरा टीका है। इससे पहले अगस्त में जायडस कै़डिला की तीन-खुराक वाले DNA खुराक को वयस्कों और 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों पर इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई थी। भारत में बच्चों के लिए तीसरा संभावित टीका सीरम इंस्टीट्यूट का नोवावैक्स हो सकता है, जिसके लिए डीसीजीआई ने पिछले महीने सात से 11 साल के बच्चों के लिए परीक्षण को मंजूरी दी थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोनावायरस वैक्सीनBharat Biotechकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम