लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के करीबी दत्तात्रेय होसबोले हो सकते हैं RSS में नंबर दो, जानें चुनाव प्रक्रिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 10, 2018 11:53 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तीन दिवसीय अहम बैठक शुक्रवार से नागपुर में शुरू हो गई। शनिवार को सरकार्यवाह के नाम की घोषणा संभव है।

Open in App

नागपुर, 10 मार्चः पिछले 9 साल से राष्ट्रीय स्वयं संघ के सरकार्यवाह का पद संभाल रहे भैयाजी जोशी शनिवार को अपने कार्यकाल की समाप्ति की घोषणा कर सकते हैं। भैयाजी की घोषणा के साथ ही संघ के नए सरकार्यवाह के चुनाव के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो सकती है। माना जा रहा है कि दत्तात्रेय होसबोले संघ के नए सरकार्यवाह होंगे। होसबोले को नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। वो बीजेपी की राजनीतिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं।

बता दें कि सरकार्यवाह के पद को आरएसएस में नंबर दो माना जाता है। आरएसएस की प्रतिनिधि सभा शुक्रवार को नागपुर में शुरू हुई है। तीन साल में होने वाली इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाते हैं।  

कैसे होता है सरकार्यवाह का चुनाव?

आरएसएस में सरकार्यवाह का चुनाव सर्वसम्मति से होता है। इसके लिए एक प्रक्रिया का पालन किया जाता है। आरएसएस के केंद्रीय प्रतिनिधियों की बैठक में वर्तमान सरकार्यवाह अपने कार्यकाल के समाप्ति की घोषणा के बाद नए चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने का अनुमोदन करता है। इसके बाद चुनाव अधिकारी की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारी नए सरकार्यवाह के लिए नाम मांगेगे। प्रत्याशी तय होने पर केंद्रीय प्रतिनिध वोट करेंगे। इसमें संघ प्रचारकों का वोट शामिल नहीं होता। इस तरह सरकार्यवाह का नाम तय किया जाता है। इसके बाद चुनाव अधिकारी ओम् उच्चारण के साथ सरकार्यवाह के नाम की घोषणा करते हैं। 

आरएसएस के केंद्रीय प्रतिनिधियों की बैठक की कुछ जरूरी बातेंः-

- कर्नाटक से आने वाले होसबोले को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है।

- वर्तमान सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी 2009 में प्रतिनिधिसभा से ही चुनकर आए थे।

- संघ में जो भी बदलाव होने हैं उसका निर्णय शनिवार की शाम तक हो जाएगा।

- मिशन 2015 के मद्देनजर हो सकते हैं संघ में कुछ बड़े बदलाव।

टॅग्स :आरएसएसमोहन भागवत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर