लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में RSS पर दिए राहुल गांधी के बयान पर संघ ने दी प्रतिक्रिया, कांग्रेस नेता को नसीहत देते हुए कहा- उन्हें अधिक जिम्मेदारी से बोलना चाहिए

By रुस्तम राणा | Updated: March 14, 2023 14:48 IST

आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि मुझे लगता है कि इस पर टिप्पणी करने का कोई कारण नहीं है। वे अपने राजनीतिक एजेंडे का पालन करते हैं। आरएसएस की हकीकत सभी जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देघ ने कहा कि वे (राहुल गांधी) अपने सियासी एजेंडे का पालन करते हैंसंघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा, RSS की हकीकत सभी जानते हैंउन्होंने कहा- विपक्ष के एक प्रमुख नेता के रूप में, उन्हें अधिक जिम्मेदारी व्यक्त करनी चाहिए

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ब्रिटेन में दिए गए बयान को लेकर देश की सियासत धधक रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी जहां राहुल गांधी को देश से माफी मांगने की मांग कर रही है तो वहीं कांग्रेस दलील दे रही है कि उनके नेता ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा जिससे उन्हें माफी मांगनी पड़े। कांग्रेस नेता ने ब्रिटेन में केवल केंद्र की मोदी सरकार पर ही हमला नहीं बोला था, बल्कि उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा था। 

अब इस पर आरएसएस की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है। संघ ने कहा कि वे (राहुल गांधी) अपने सियासी एजेंडे का पालन करते हैं और आएसएस की हकीकत सभी जातने हैं। मंगलवार को संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि मुझे लगता है कि इस पर टिप्पणी करने का कोई कारण नहीं है। वे अपने राजनीतिक एजेंडे का पालन करते हैं। आरएसएस की हकीकत सभी जानते हैं। विपक्ष के एक प्रमुख नेता के रूप में, उन्हें अधिक जिम्मेदारी व्यक्त करनी चाहिए। 

 

ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीखी आलोचना करते हुए उसकी तुलना मिस्र के चरमपंथी मुस्लिम ब्रदरहुड से की है। राहुल ने कहा कि संघ की स्थापना ठीक उसी तरह सीक्रेट सोसाइटी के तहत की गई है, जैसे मिस्र में ब्रदरहुड की हुई थी। उन्होने संघ को एक कट्टरवादी और फासीदवादी संगठन बताया, जिसने भारत की सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है।  

टॅग्स :आरएसएसराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब