लाइव न्यूज़ :

दरभंगा पार्सल ब्लास्ट: सिकंदराबाद एक्सप्रेस को उड़ाने की थी योजना, लश्कर से जुड़े दो सगे भाइयों ने रची साजिश

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2021 20:39 IST

दरभंगा जंक्शन पर 17 जून को पार्सल विस्फोट के मामले में आईएसआई कनेक्शन सामने आने के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए को जांच सौंपी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजान माल के ज्यादा से ज्यादा नुकसान की साजिश रची थी।सूत्रों की मानें तो केमिकल के अंश को जांच के लिए लैब में भेजा जायेगा।एफएसएल की तरफ से जुटाए गए सबूत और उस 100 मिली की शीशे की बोतल से मिलान किया जाएगा.

पटनाः बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल में बम विस्फोट के मामले में एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है।

एनआईए ने इमरान मलिक और नासिर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए की छापेमारी में विस्फोट में उपयोग किया गया केमिकल का अंश बरामद हुआ है। इसके अलावा कई अन्य अहम सुराग और सबूत भी मिले हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में बैठे लश्कर के आतंकियों के निर्देश पर भारत के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले के जरिये जान माल के ज्यादा से ज्यादा नुकसान की साजिश रची थी।

पूछताछ में एनआईए को यह जानकारी मिली

सूत्रों की मानें तो दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले में हैदराबाद में दबोचे गए दो सगे भाइयों से पूछताछ में एनआईए को यह जानकारी मिली है। सूत्रों का मानना है कि विस्फोट के बाद रेल पुलिस के द्वारा तत्काल गंभीरता नहीं दिखाई गई। राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) एक्शन में तो आई, लेकिन घटना को हल्के में लिया, उस समय बरती गई सुस्ती अब वैज्ञानिक जांच में परेशानी बढ़ा रही है।

हैदराबाद में हुई छापेमारी के दौरान कुछ ऐसे भी संदिग्ध सामान मिले हैं, जिसका कनेक्शन दरंभाग विस्फोट से है। हालांकि अभी एनआईए की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। सूत्रों की मानें तो केमिकल के अंश को जांच के लिए लैब में भेजा जायेगा।

लोकल केमिकल का इस्तेमाल कर खरतनाक बम बनाया

दरभंगा स्टेशन पर विस्फोट के बाद एफएसएल की तरफ से जुटाए गए सबूत और उस 100 मिली की शीशे की बोतल से मिलान किया जाएगा, जिसमें केमिकल ब्लास्ट हुआ था। घटना के तत्काल बाद स्टेशन की घेराबंदी कर संदिग्धों की खोज नहीं हुई, वहां बिखरे साक्ष्यों को बिना ग्लव्स पहने ही उठाया गया। फोरेंसिक एक्सपर्ट के आने तक इन सभी चीजों को सतर्कता से सुरक्षित रखा जाता तो जांच में सहूलियत होती।

इसबीच, आरोपियों को एनआईए पटना लेकर आई और दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर ले लिया है। सूत्रों के अनुसार आरोपियों की योजना सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को बीच में ही उडाने की थी. इसके लिए उन्होंने लोकल केमिकल का इस्तेमाल कर खरतनाक बम बनाया था। हालांकि उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली।

पूछताछ में यह भी पता चला है कि ब्लास्ट के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की ओर से करोडों की फंडिंग की गई थी। लश्कर के इशारे पर ब्लास्ट को अंजाम दिया गया था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें कि दरभंगा जंक्शन पर 17 जून को पार्सल विस्फोट के मामले में आईएसआई कनेक्शन सामने आने के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनआईए को जांच सौंपी गई थी।

टॅग्स :बिहारपाकिस्तानपटनाएनआईएसीबीआईबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र