लाइव न्यूज़ :

‘दकियानूसी सियासत’ के चलते दारा शिकोह को न्यायोचित स्थान नहीं दिया गया: नकवी

By भाषा | Updated: December 28, 2021 18:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को कहा कि ‘‘दकियानूसी सियासत’’ के चलते मुगलकालीन शहजादे दारा शिकोह की विरासत को भुलाने और भरमाने की साजिश की गई।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि ‘‘धर्मनिरपेक्षता के सूरमाओं’’ की सरकारों ने कई अन्य महान लोगों की तरह ही दारा शिकोह को भी न्यायोचित स्थान व पहचान नहीं दी और उनके कार्यों को महत्व नहीं दिया।

दारा शिकोह मुगल शासक शाहजहां के सबसे बड़े पुत्र थे। वह एक विचारक, कवि और विद्वान थे। शाहजहां का उत्तराधिकारी बनने के लिए छोटे भाई औरंगजेब ने उनकी हत्या कर दी थी।

नकवी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक नकवी ने यह टिप्पणियां दारा शिकोह पर आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कही। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मेलन का विषय था ‘‘दारा शिकोह क्यों आज भी मायने रखते हैं: उनकी शख्सियत और उनके कार्यों की याद’’।

नकवी ने कहा कि सामाजिक सद्भाव, सौहार्द, सहिष्णुता, सर्वधर्म सम्भाव भारत की आत्मा है और ‘‘एकता में अनेकता’’ भारत की ताकत है तथा दारा शिकोह समस्त जीवन इसी संस्कृति, संस्कार के सार्थक सन्देश वाहक रहे।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है, जहां सभी धर्मों, सम्प्रदायों के मानने वाले करोड़ों लोग शांति, सौहार्द, सहिष्णुता के साथ रह कर एक मिसाल पेश करते हैं।

नकवी ने कहा कि भारत में जहां सभी पंथों, सम्प्रदायों को मानने वाले रहते हैं, वहीं भारत में किसी भी मजहब को ना मानने वाले लोग भी रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यही अनेकता में एकता की ताकत भारत को ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ बनाती है। भारत में आस्तिक और नास्तिक, दोनों को समान संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकार और सुरक्षा है।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां सब धर्मों के त्यौहार-पर्व मिल-जुल कर मनाए जाते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस साझा विरासत और ताकत को मजबूत रखना है। सहिष्णुता हमारा संस्कार एवं सह-अस्तित्व हमारी संस्कृति है। इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ भारत की आत्मा पर चोट होगी।’’

उन्होंने कहा कि भारत जहां दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक-धार्मिक ज्ञान का केंद्र है, वहीं ‘‘सर्व धर्म सम्भाव’’ एवं ‘‘वसुधैव कुटुंबकम’’ की प्रेरणा का स्रोत भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘सह-अस्तित्व के संस्कार और सहिष्णुता की संस्कृति, संकल्प को किसी भी परिस्थिति में कमजोर नहीं होने देना है। यह हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।’’

नकवी ने कहा कि तमाम साजिशों के बावजूद हमारी संस्कृति-संस्कार-संविधान ने ‘‘अनेकता में एकता’’ की डोर को कमजोर नहीं होने दिया।

उन्होंने कहा कि समावेशी विकास के रास्ते में बाधाएं आई भी तो इसी ताकत ने देश को रुकने नहीं दिया।

नकवी ने कहा, ‘‘तथाकथित सेक्युलरिज़्म के सूरमाओं की सरकारों ने कई अन्य महान लोगों की तरह ही दारा शिकोह को भी न्यायोचित स्थान, पहचान नहीं दी, उनके कार्यों को महत्व नहीं दिया जबकि दारा शिकोह का व्यक्तित्व बहुत बहुमुखी था। वह एक बहुत ही जिंदादिल इंसान, एक विचारक, महान शायर, विद्वान, सूफी और कला की गहरी समझ रखने वाली शख्सियत थे।’’

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संयुक्त महासचिव डॉ. कृष्ण गोपाल, अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपित प्रोफेसर तारिक मंसूर, जामिया मिल्लिया इस्लामिया की कुलपित प्रोफेसर नजमा अख्तर, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय के के कुलपित प्रोफेसर ऐनुल हसन सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?