लाइव न्यूज़ :

डेनमार्क के राजदूत ने दूतावास के पास से कूड़ा हटाने की अपील की, एनडीएमसी ने कुछ ही देर में की सफाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2024 21:58 IST

भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में यहां डेनमार्क दूतावास से लगी एक गली में कूड़े को दिखाते हुए अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देडेनमार्क के राजदूत ने दूतावास के पास से कूड़ा हटाने की अपील कीएनडीएमसी ने कुछ ही देर में की सफाईहम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो- एनडीएमसी

नयी दिल्ली: भारत में डेनमार्क के राजदूत फ्रेडी स्वेन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो में यहां डेनमार्क दूतावास से लगी एक गली में कूड़े को दिखाते हुए अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की। राजदूत ने दोपहर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था: “सुंदर और हरी-भरी नयी दिल्ली। बहुत सारी बातें लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। इस बात से दुखी हूं।” 

उन्होंने अपनी पोस्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय और उपराज्यपाल को भी टैग किया। वीडियो में, स्वेन गली के बीच में खड़े होकर, आसपास बिखरे कूड़े और निर्माणकार्य से जुड़े मलबे की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने वीडियो में कहा, “शानदार, हरी-भरी और गंदी नयी दिल्ली में आपका स्वागत है।” राजदूत ने लेन के दोनों ओर डेनमार्क और यूनानी दूतावास की इमारतों की ओर भी इशारा किया। 

उन्होंने कहा, “यहां हमारा डेनमार्क दूतावास है और वहां यूनानी दूतावास है... आप देखिए कि यह कूड़े से भरी हुई है, और लोग जो चाहें फेंक रहे हैं। इसलिए, मुझे उम्मीद है कि कोई इसे सुनेगा और कार्रवाई करेगा। अब अच्छी बातें नहीं, बस कार्रवाई, मेरे दोस्तों।” 

वीडियो के बारे में पूछे जाने पर नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “मामला सामने आने के बाद इसे (गली को) साफ कर दिया गया। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।” डेनमार्क का दूतावास चाणक्यपुरी में स्थित है, जो राष्ट्रीय राजधानी में देश का मुख्य राजनयिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं एनडीएमसी के अंतर्गत आती हैं। 

(इनपुट - भाषा)

टॅग्स :New DelhiDenmarkNew Delhi Municipal Council
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

विश्वट्रंप ने अमेरिका के ग्रीनलैंड पर कब्ज़े का विरोध करने पर डेनमार्क, यूके और फ्रांस पर 10% टैरिफ थोपा

कारोबारनए साल से पहले IGL ने दिल्ली-NCR में घरेलू PNG की कीमतें घटाईं, चेक करें नए रेट्स

भारतट्रंप के टैरिफ लागू करने के बीच भारत-अमेरिका की आज ट्रेड वार्ता, दिल्ली में होगी बैठक

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष