लाइव न्यूज़ :

Dampa bypoll results: 562 मतों से जीत, मिजो नेशनल फ्रंट के आर लालथंगलियाना ने मारी बाजी, सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 14, 2025 11:38 IST

Mizoram’s Dampa bypoll results: मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर लालथंगलियाना डंपा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देMizoram’s Dampa bypoll results: विपक्षी पार्टी एमएनएफ ने डंपा विधानसभा सीट बरकरार रखी है। Mizoram’s Dampa bypoll results: आर लालथंगलियाना ने उपचुनाव में 562 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। Mizoram’s Dampa bypoll results: लालरिंतलुआंगा साइलो के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं।

आइजोलः मिजोरम के मामित जिले में डम्पा सीट पर विधानसभा उपचुनाव पर विपक्षी पार्टी ने बाजी मारी। मिजोरम में विपक्षी पार्टी एमएनएफ ने डंपा विधानसभा सीट बरकरार रखी है। आर लालथंगलियाना ने उपचुनाव में 562 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। मिजोरम की मुख्य विपक्षी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के उम्मीदवार आर लालथंगलियाना डंपा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की।

लालथंगलियाना को 6981  मत मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) के वनलालसैलोवा को 6419 वोट मिले। उपचुनाव में मतगणना के पांच दौर होंगे। जुलाई में एमएनएफ के मौजूदा विधायक लालरिंतलुआंगा साइलो के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए हैं।

डंपा विधानसभा सीट के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। उपचुनाव में 20,888 पात्र मतदाताओं में से 83.07 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। इस उपचुनाव में सत्तारूढ़ जेडपीएम, मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) पार्टी के उम्मीदवार मैदान में थे।

‘मिजो नेशनल फ्रंट’ (एमएनएफ) विधायक लालरिंटलुआंगा सेलो का जुलाई में निधन हो गया जिससे डम्पा सीट रिक्त हो गई। इस क्षेत्र के लिए मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को हुआ। सत्तारूढ़ जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) ने मिजो गायक और धर्मोपदेशक वनलालसैलोवा को मैदान में उतारा है।

जबकि मुख्य विपक्षी दल एमएनएफ ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री आर. लालथंगलियाना को और कांग्रेस ने पूर्व परिवहन मंत्री जॉन रोटलुआंगालियाना को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लालहमंगइहा को उम्मीदवार बनाया है तथा पूर्व मुख्यमंत्री टी. सैलो की पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने अपने उपाध्यक्ष के. जामिंगथांगा को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :उपचुनावमिज़ो नेशनल फ्रंटमिज़ोरम चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी