लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः धार में कारम नदी पर बन रहे डैम के टूटने का खतरा टला, खाली कराए गए गावों में ग्रामीण कर रहे वापसी

By मेघना सचदेवा | Updated: August 15, 2022 13:06 IST

मध्य प्रदेश के धार के कारम नदी पर बन रहे डैम को फूटने का खतरा अब टल गया है। जिसके चलते आश्रय शिविरों में ठहरे ग्रामीण अब अपने गावों की ओर लौट रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सूचना के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा अब सभी 18 गांवों का संकट समाप्त हो गया है।बांध को टूटने से बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और सेना के कर्मियों के अलावा इंजीनियरिंग और जल विज्ञान विशेषज्ञों को तैनात किया गया।इस बांध का निर्माण पिछले चार साल से हो रहा था।

धनमोद : मध्य प्रदेश के धार में कारम नदी पर बन रहे डैम के फूटने का खतरा अब टल गया है। जिसके चलते आश्रय शिविरों में ठहरे ग्रामीण अब अपने गावों की ओर लौट रहे हैं। रविवार को एक चैनल के माध्यम से पानी छोड़े जाने के बाद से बांध के टूटने का खतरा टल गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सूचना के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी कि उनकी वजह से एक बड़ी आपदा टल गई। 

नहर खोदने वाली मशीन चालकों को दिया जाएगा इनाम 

सीएम ने एलान किया है कि बांध जलाशय से पानी छोड़ने के लिए नहर खोदने वाली मशीन चालकों में से प्रत्येक को दो लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा अब सभी 18 गांवों का संकट समाप्त हो गया है। बांध में रिसाव से उत्पन्न स्थिति से सफलतापूर्वक निपटना आपदा प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

बांध को टूटने से बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और सेना के कर्मियों के अलावा इंजीनियरिंग और जल विज्ञान विशेषज्ञों को तैनात किया गया। इन सभी ने मिल कर 15 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी के दबाव में बांध को टूटने से बचाया।

आस पास के गांव कराए गए थे खाली

बता दें कि गुरुवार को मध्यप्रदेश के धार जिले में कारम नदी पर बने बांध में रिसाव होने के कारण हड़कंप मच गया था। बांध में रिसाव की खबरे पर आनन फानन में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने खतरे को देखते हुए आस पास के गांवों को खाली कराने का निर्णय लिया था। यह बांध ग्राम भरुड़पुरा और कोठिदा के बीच कारम नदी पर 305 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। इस बांध का निर्माण पिछले चार साल से हो रहा था। बांध के बन जाने के बाद करीब 52 गांवों में सिचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?