लाइव न्यूज़ :

बोले BJP सांसद, दो अप्रैल के आंदोलन के बाद से दलितों को किया जा रहा प्रताड़ित

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 8, 2018 07:41 IST

उदित राज ने एक ट्वीट में कहा कि दो अप्रैल को हुए आंदोलन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही है और यह रुकना चाहिए। 

Open in App

नई दिल्ली , 8 अप्रैलः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद उदित राज ने शनिवार रात को आरोप लगाया कि इस सप्ताह के शुरू में भारत बंद के दौरान हिंसक प्रदर्शन के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में उनके दलित समुदाय के सदस्यों को 'प्रताड़ित' किया जा रहा है। उदित राज ने एक ट्वीट में कहा कि दो अप्रैल को हुए आंदोलन में हिस्सा लेने वाले दलितों पर अत्याचार की खबरें मिल रही है और यह रुकना चाहिए। 

उन्होंने कहा  'दो अप्रैल के बाद दलितों को देशभर में प्रताड़ित किया जा रहा है , बाडमेर , जालौर , जयपुर , ग्वालियर , मेरठ , बुलंदशहर, करौली और अन्य स्थानों के लोगों के साथ ऐसा हो रहा है। न केवल आरक्षण विरोधी बल्कि पुलिस भी उन लोगों को पीट रही है। फर्जी मामले लगा रही है।' 

उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से सांसद उदित राज ने कहा कि ग्वालियर में उनके द्वारा चलाये जा रहे दलित संगठन के एक कार्यकर्ता को प्रताड़ित किया गया। हालांकि उसने कुछ भी गलत नहीं किया था। उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति / जनजाति ( अत्याचार निवारण ) अधिनियम को कथित रूप से कमजोर किये जाने के खिलाफ दो अप्रैल को किये गये भारत बंद के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गये थे। (खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशदलित विरोध
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप