लाइव न्यूज़ :

दलित महिला का जला शव मिला, परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा

By भाषा | Updated: December 24, 2020 23:27 IST

Open in App

अमरावती, 24 दिसंबर आंध्र प्रदेश के अनंतपुरामु जिले के धर्मावरम में 19 वर्षीय एक दलित युवती मृत मिली है और उसका शव आंशिक तौर पर जला हुआ है। इस मामले में ऐसे आरोप हैं कि युवती की हत्या के बाद अपराध छिपाने के लिए शव को जलाया गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि 19 वर्षीय स्नेहा लता हाल ही में भारतीय स्टेट बैंक में आउटसोर्स होकर नियुक्त हुई थीं। उसका शव बुधवार को मिला था।

उन्होंने बताया कि युवती के माता-पिता को एक निर्माण कर्मी राजेश पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह है। अभिभावकों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति प्रेम के नाम पर उसका उत्पीड़न कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के लिए राजेश को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने पीड़िता के फोन कॉल रिकार्ड में यह पाया कि राजेश ने उसे कई बार फोन किया था और पिछले एक महीने में सैकड़ों संदेश भेजे थे।

अनंतपुरामु जिले के पुलिस अधीक्षक येसु बाबू ने कहा कि पीड़िता का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि राजेश को हिरासत में ले लिया गया है और उसके दोस्त कार्तिक का पता लगाया जा रहा है क्योंकि वह इस मामले में राजेश का सहयोगी हो सकता है।

अधिकारी ने इस आरोप से इनकार किया है कि लता के अभिभावकों ने राजेश के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने इस पर कार्रवाई नहीं की। इसी बीच राज्य सरकार ने पीड़ित के परिवार के लिए 8.25 लाख रुपये विधिक मुआवजा दिया है।

अनंतपुरामु जिले के कलेक्टर गंधम चंद्रुदु ने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। कलेक्टर ने बताया कि पीड़ित के परिवार को तत्काल 4.12 लाख रुपये दिए जा रहे हैं और मामले में आरोप पत्र दायर होने के बाद बाकी बची राशि दी जाएगी।

विपक्ष के नेता एन चंद्रबाबू नायडू ने पीड़ित के अभिभावकों से फोन पर बातचीत की है और उन्हें सांत्वना दी है। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग