लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में दलित किशोरी से दुष्कर्म, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 25, 2021 11:37 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 25 सितंबर फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जहानाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशवदास वर्मा ने शनिवार को बताया क्षेत्र के एक गांव की 16 साल की दलित किशोरी को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने की वारदात बृहस्पतिवार रात की है। पीड़िता के परिजनों ने उसे (पीड़िता को) शुक्रवार सुबह आरोपी युवक के घर से बरामद कर मामला दर्ज करवाया है।

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर वर्मा ने बताया कि पीड़िता बृहस्पतिवार की रात घर के बाहर छप्पर में सो रही थी, तभी आधी रात को गांव का 22 वर्षीय युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजन और ग्रामीणों ने पीड़िता को आरोपी युवक के घर से बरामद कर पुलिस को इस बारे में सूचित किया।

वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर शुक्रवार की शाम आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम (एससीएसटी एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया और शनिवार को पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी