लाइव न्यूज़ :

Tibetan spiritual leader Dalai Lama: सीआरपीएफ 30 कमांडो टीम की सुरक्षा में रहेंगे दलाई लामा?, ‘जेड’ श्रेणी में चलेंगे तिब्बती आध्यात्मिक नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2025 18:25 IST

Tibetan spiritual leader Dalai Lama: देश के सभी हिस्सों में दलाई लामा को सीआरपीएफ कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देTibetan spiritual leader Dalai Lama: 30 कमांडो की एक टीम अलग-अलग पालियों में काम करेगी। Tibetan spiritual leader Dalai Lama: समीक्षा के बाद सरकार ने अब उन्हें यह सुरक्षा घेरा प्रदान किया है।Tibetan spiritual leader Dalai Lama: गृह मंत्रालय ने मणिपुर में भाजपा नेता संबित पात्रा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

Tibetan spiritual leader Dalai Lama: केंद्र ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनजर ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की वीआईपी सुरक्षा शाखा को 89 वर्षीय आध्यात्मिक नेता की सुरक्षा का जिम्मा संभालने का निर्देश दिया है। सूत्रों ने बताया कि देश के सभी हिस्सों में दलाई लामा को सीआरपीएफ कमांडो की ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

दलाई लामा को हिमाचल प्रदेश पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही थी और जब वह दिल्ली या किसी अन्य स्थान पर जाते थे तो स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाती थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा समीक्षा के बाद सरकार ने अब उन्हें यह सुरक्षा घेरा प्रदान किया है।

उन्होंने बताया कि दलाई लामा की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के लगभग 30 कमांडो की एक टीम अलग-अलग पालियों में काम करेगी। सूत्रों ने बताया कि इसी तरह के एक कदम के तहत, गृह मंत्रालय ने मणिपुर में भाजपा नेता संबित पात्रा को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। पुरी से सांसद पात्रा राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी हैं, जहां पिछले कई महीने से जातीय हिंसा का दौर जारी है।

टॅग्स :दलाई लामाचीनमणिपुरसंबित पात्राBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"