लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना

By भाषा | Updated: April 20, 2021 16:21 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 20 अप्रैल आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने कोरोना वायरस से संक्रमित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखा है और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

पूर्व प्रधानमंत्री को संबोधित पत्र में मंगलवार को दलाई लामा ने लिखा है ‘‘मैं आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। आप जानते हैं कि मैं आपको बहुत सम्मान देता हूं और आपको एक पुराना मित्र मानता हूं।’’

उन्होंने लिखा है ‘‘मुझे उम्मीद है कि हम दुनिया के हर देश के सामने चुनौती पेश कर रही कोविड-19 महामारी का जल्द ही अंत देखेंगे।’’

पूर्व प्रधानमंत्री सिंह को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय चिकित्सा आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया।

सूत्रों ने बताया कि 88 वर्षीय सिंह एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

पूर्व प्रधानमंत्री सिंह ने चार मार्च को और तीन अप्रैल को कोविड-19 टीके की दो खुराक ली थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos