लाइव न्यूज़ :

कोर्ट की पुलिस को फटकार, पूछा- वारंट होने के बावजूद दाती महाराज को गिरफ्तार क्यूं नहीं किया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 26, 2018 17:55 IST

दुष्कर्म के आरोपों से घिरे दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए पूछा कि अरेस्ट वारंट जारी होने के बावजूद दाती महाराज की गिरफ्तारी अब तक क्यूं नहीं हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जून। दुष्कर्म के आरोपों से घिरे दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में हुई इस मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए पूछा कि सर्च वारंट जारी होने के बावजूद भी दाती महाराज की गिरफ्तारी अब तक क्यूं नहीं हुई है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दो टूक कहा है कि वो मामले में मुस्तैदी दिखए और तेजी लाए। 

यह भी पढ़ें: रेप आरोपी दाती महाराज से 5 घंटे पूछताछ, जवाबों से असंतुष्ट पुलिस कराएगी पोटेंसी टेस्ट

दाती महाराज के मामले में पुलिस के ढीले रवैये के चलते अदालत ने डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी क्राइम) को दिशा निर्देश जारी कर कहा है कि वे इस मामले पर निगरानी रखें और कोर्ट में सुनवाई से पहले हर हफ्ते इस केस में हो रही प्रगति का ब्योरा लें। कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को करेगी।बता दें कि इससे पहले पाली में दाती महाराज के आश्रम में राज्य महिला आयोग की टीम ने कई अनियमितताएं पाई थी। राजस्थान महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने बीते शनिवार इस बात की जानकारी देते हुए बताया था कि पाली आश्रम में चल रहे स्कूल और कॉलेजों में सभी नियमों का उल्लंघन किया गया है।

यह भी पढ़ें: दाती महाराज पुलिस के सामने हुए पेश, शिष्या से बार-बार रेप करने का है आरोप

जांच के दौरान महिला आयोग ने पाया कि संस्थान के पंजीकरण का नवीनीकरण पिछले तीन साल से नहीं हुआ है। वहां निवास कर रहीं महिला विद्यार्थियों के बारे में इस तरह का कोई रिकॉर्ड नहीं है कि वे कहां से ताल्लुक रखती हैं।

यह भी पढ़ें: दाती महाराज के आश्रम में सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को मिलीं संदिग्ध चीजें, पीड़िता ने बताया कहां हुआ था रेप

इससे पहले क्राइम ब्रांच ने 22 जून को दाती महाराज से 5 घंटे तक पूछताछ की थी। जांच टीम ने सुबह 10 बजे से पूछताछ का सिलासिला शुरू किया था। खबरों की माने तो पूछताछ के दौरान दाती महाराज रोने लगे। सवाल-जवाब को वीडियो रिकॉर्डिग कराई गई है। क्राइम ब्रांच दाती महारजा के जवाब से संतुष्ट नहीं है। दाती महाराज ने पूछताछ के दौरान ये कहा है कि वो नागा साधु हैं, वो किसी से संबंध नहीं बना सकते है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील