लाइव न्यूज़ :

दाती महाराज पुलिस के सामने हुए पेश, शिष्या से बार-बार रेप करने का है आरोप

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 20, 2018 05:19 IST

शनिवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम सबूत जुटाने के लिए राजस्थान के पाली में स्थित दाती महाराज के आश्रम गयी थी। कथित बलात्कार की घटना राजस्थान और दिल्ली के आश्रमों में हुई।

Open in App

नई दिल्ली, 20 जूनः अपनी ही अनुयायी के साथ बलात्कार करने के आरोपों में फंसे स्वयंभू संत दाती महाराज मंगलवार को राजस्थान पुलिस के सामने पेश हुए। वहीं, इस मामले में राजस्थान पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि दाती महाराज को नोटिस भेजकर बुधवार तक जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था। वह मंगलवार को अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे और उनसे पूछताछ की गई। 

शनिवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम सबूत जुटाने के लिए राजस्थान के पाली में स्थित दाती महाराज के आश्रम गयी थी। कथित बलात्कार की घटना राजस्थान और दिल्ली के आश्रमों में हुई। महिला ने पिछले रविवार को दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी। बाद में मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया। 

महिला का आरोप है कि दाती महाराज के दो आश्रमों में उनके साथ बलात्कार किया गया और उसने अपनी शिकायत में दाती महाराज के दो पुरूष अनुयायियों के भी नाम लिए। पीड़िता ने स्वयंभू बाबा दाती महाराज के खिलाफ दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करायी थी। 

वह स्वयंभू बाबा की एक दशक से शिष्य रही है, लेकिन दाती महाराज और उसके दो शिष्यों द्वारा उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किए जाने के बाद वह अपने गृह प्रदेश राजस्थान लौट गयी। युवती ने पुलिस को बताया था कि वह करीब एक दशक से महाराज की अनुयायी थी, लेकिन महाराज और चेलों द्वारा बार-बार बलात्कार किये जाने के बाद वह अपने घर राजस्थान लौट गयी थी।

युवती ने आरोप लगाया था कि बाबा की एक अन्य महिला अनुयायी उसे महाराज के कमरे में जबरन भेजती थी। मना करने पर धमकाती थी कि वह सभी से कहेगी कि पीड़िता अन्य चेलों के साथ भी यौन संबंध बनाती है। वह करीब दो साल पहले आश्रम से भाग गयी थी और लंबे समय से अवसाद में थी। अवसाद से उबरकर उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बतायी और उनके साथ पुलिस को शिकायत दी है।

टॅग्स :राजस्थानराजस्थान पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब