लाइव न्यूज़ :

विवाद के बीच तबादला के बाद डी रूपा ने हस्तशिल्प विकास निगम की एमडी का कार्यभार संभाला

By भाषा | Updated: January 1, 2021 21:55 IST

Open in App

बेंगलुरू, एक जनवरी बेंगलुरु शहर की एक परियोजना को लेकर एक अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के साथ सार्वजनिक विवाद के बीच स्थानांतरित डी रूपा ने कहा है कि यदि उन्हें पद से हटाने से "भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई का मार्ग प्रशस्त होता है तो वह उसका स्वागत करेंगी।"

रूपा ने शुक्रवार को कर्नाटक राज्य हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) का पदभार संभाल लिया।

गृह सचिव (कारागार, अपराध और सहायक सेवाएं) पद से रूपा का तबादला 619 करोड़ रुपये की ‘बेंगलुरु सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ को लेकर अधिकारियों में विवाद के परिणाम के तौर पर देखा जा रहा है। विवाद में शामिल एक अन्य आईपीएस अधिकारी हेमंत निंबालकर का भी तबादला कर दिया गया है।

आईजीपी रैंक की अधिकारी रूपा ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर स्थानांतरण को लेकर अपनी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि उनका तबादला उन्हें एक अन्य अधिकारी के साथ समान स्थान पर रखने के समान है जिनके खिलाफ सीबीआई ने आरोपपत्र दायर किया है और एक साल पहले ही कार्रवाई की अनुशंसा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू