लाइव न्यूज़ :

उत्तरी तमिलनाडु पर चक्रवातीय परिसंचरण, निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना: आईएमडी

By भाषा | Updated: November 7, 2021 20:36 IST

Open in App

चेन्नई, सात नवंबर मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि नौ नवंबर तक उत्तरी तटीय तमिलनाडु एवं दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण क्षेत्र तथा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, ऐसे में राज्य में कम से कम अगले तीन दिन तक व्यापक रूप से वर्षा हो सकती है।

विभाग ने कहा कि उसके प्रभाव से सोमवार को चेन्नई, विल्लुपुरम और कुड्डलोर जैसे उत्तरी क्षेत्रों, मायिलदुथुरई एवं नागपट्टिनम जिलों के डेल्टा इलाकों तथा पुडुचेरी एवं करियक्कल में वर्षा होने की संभावना है।

उसने कहा कि ऐसे क्षेत्रों में भारी वर्षा, छिटपुट स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा हो सकती है तथा बिजली चमकने एवं आंधी चलने की संभावना है।

एक अधिकारी ने यहां जारी एक बुलेटिन में कहा कि दक्षिणी मदुरै एवं दूसरे क्षेत्रों में भी वर्षा हो सकती है। नौ नवंबर को कन्याकुमारी, तिरूनेलवेली, टेनकासी एवं तूतिकोरिन जिलों में छिटपुट स्थानों पर भारी और बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम