लाइव न्यूज़ :

चक्रवात ताउते: पोरबंदर से कोरोना वायरस के 17 मरीजों को किया गया स्थानांतरित

By भाषा | Updated: May 17, 2021 14:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, 17 मई पारेबंदर के नगर निगम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कोरोना वायरस के 17 मरीजों को चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के गुजरात के तटीय इलाके में पहुंचने के मद्देनजर एहतियाती तौर पर अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया गया है।

नगर निगम अस्पताल की प्रभारी एवं सर्जन डॉ. अल्का लखानी ने बताया कि अस्पताल के आईसीयू वार्ड की छत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है और मौसम खराब होने की वजह से वह गिर सकती है। इसलिए, कोरोना वायरस के 17 मरीजों को अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि 17 में से पांच मरीजों को जूनागढ़ और 12 को जामनगर नगर निगम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, ‘ताउते’ के तूफान से ‘‘अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान’’ में तब्दील होने के बाद अब उसके सोमवार रात गुजरात के भावनगर जिले के पोरबंदर तथा महुआ तट से होकर गुजरने का अनुमान है।

अधिकारियों ने बताया कि देवभूमि-द्वारका जिले के खाम्भालिया नगर निगम अस्पताल में कोरोना वायरस के 120 मरीज ऑक्सीजन पर हैं और अधिकारियों ने वहां बिजली जाने की स्थिति से निपटने के लिए डीजल के दो ‘जनरेटर सेट’ तैयार रखे हैं।

उन्होंने बताया कि भावनगर में कोविड-19 के सभी 35 निजी अस्पतालों को भी ‘जनरेटर’ की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जामनगर नगर निगम में आठवीं और नौवीं मंजिल पर भर्ती कोरोना वायरस के 45 मरीजों को एहतियाती तौर पर निचली मंजिलों पर स्थानांतरित किया गया है। एक अतिरिक्त ‘जनरेटर सेट’ और एक ‘ऑक्सीजन टैंकर’ भी तैयार रखा गया है।

दीव की स्वास्थ्य सचिव ए. मुथाम्मा ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश प्रशासन ने एहतियाती तौर पर नगर निगम अस्पताल में 250 ‘केवी पावर जनरेटर’ स्थापित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अस्पताल में कुल 177 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 60 ऑक्सीजन पर हैं। हमने दो दिन की ऑक्सीजन संरक्षित रखा है।’’

इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि राज्य के सभी 1400 कोविड-19 अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त ‘पावर जनरेटर’ और पर्याप्त मात्रा में डीजल रखने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ सभी 174 ‘आईसीयू एम्बुलेंस’ को आपात स्थिति में किसी भी मरीजों को किसी अन्य स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। एहतियाती तौर पर, हमने अस्पतालों को तीन दिन के रेमडेसिविर इंजेक्शन दे दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब