लाइव न्यूज़ :

Cyclone Tauktae: गुजरात तट से आज रात टकरा सकता है तौकते चक्रवात, मुंबई एयरपोर्ट रात 8 बजे तक बंद, जानें 10 बातें

By विनीत कुमार | Updated: May 17, 2021 18:55 IST

Cyclone Tauktae: चक्रवात तौकते के सोमवार देर रात गुजरात तट पहुंचने की संभावना है। इस बीच मुंबई में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है। मुंबई में कई जगहों पर पेड़ गिर गए और वाहनों को नुकसान पहुंचा है।

Open in App
ठळक मुद्देतौकते चक्रवात के सोमवार रात 10 से 11 बजे के बीच गुजरात के भावनगर में तट से टकराने की संभावनामुंबई में देखा जा रहा है तूफान का व्यापक असर, मुंबई एयरपोर्ट को शाम 8 बजे तक के लिए बंदमुंबई में कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं और वाहनों को नुकसान पहुंचा है

Cyclone Tauktae: अरब सागर से उठा चक्रवात तौकते अब भीषण रूप ले चुका है और इसके सोमवार रात 10 से 11 बजे के बीच गुजरात के भावनगर में तट से टकराने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 165 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। दिन के करीब 12 बजे ये तूफान मुंबई से 145 किलोमीटर पश्चिम से गुजर रहा था।

बहरहाल हालात को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को शाम 8 बजे तक के लिए बंद किया गया है। इस बीच मुंबई आ रही उड़ानों के रास्ते में भी बदलाव किया गया है। मुंबई में तेज हवाओं क साथ बारिश हो रही है। मुंबई के कई इलाकों में जलभराव की भी तस्वीरें सामने आई हैं। अगले कुछ घंटे मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी कई गई है।

Cyclone Tauktae Update: तौकते चक्रवात पर 10 बड़ी बातें

1. मुंबई में भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में तेज लहरों को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट अभी शाम 8 बजे के लिए बंद किया गया है। इससे पहले इसे शाम 4 बजे तक और उससे पहले दोपहर 2 बजे तक बंद करने की घोषणा की गई थी। बाद में ये समय बढ़ाया गया। 

2. दोपहर बाद से करीब 100 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। स्थिति को देखते हुए बांद्रा-वर्ली सी लिंक को भी बंद कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट पर हैं। चक्रवात तौकते ने मुंबई में कुछ जगहों पर कोविड सेंटर को भी नुकसान पहुंचाया है। 

3. राज्य में लगभग पांच लाख एक्टिव कोविड मामले भी हैं। ऐसे में तूफान से पैदा हुई स्थिति के बावजूद अस्पतालों के लिए बिजली और ऑक्सीजन सुनिश्चित करने की बात राज्य सरकार ने कही है। तटीय क्षेत्रों में कोविड और गैर-कोविड अस्पतालों में इलाजरत रोगियों को प्रभावित जगहों से शिफ्ट किया गया है।

4. गुजरात के भावनगर में पोरबंदर और महुवा के बीच निचले इलाकों से लगभग 25,000 लोगों को हटाया गया है। राज्य भर में कुल मिलाकर 1.5 लाख से अधिक स्थानांतरित किए गए हैं। बहुत भारी बारिश और 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से निपटने के लिए भी तैयारी की गई है। जूनागढ़, गिर सोमनाथ और अमरेली में भी अलर्ट जारी है।

5. माना जा रहा है कि तूफान से पोरबंदर, अमरेली, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अहमदाबाद के तटीय इलाकों में बड़ा नुकसान हो सकता है। बिजली और संचार लाइनों को भी नुकसान की चेतावनी दी गई है। रेलवे लाइनों और सिग्नलिंग सिस्टम में व्यवधान की आशंका है। वहीं कृषि फसलों का भी बड़े पैमाने पर नुकसान होगा।

6. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये सुनिश्चित करने को कहा है कि गुजरात के जामनगर से ऑक्सीजन की आपूर्ति में कम से कम व्यवधान हो। रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनरी की साइट जो वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी चिकित्सा ऑक्सीजन दे रही है, वहां से सप्लाई को हर हाल में जारी रखने की कोशिश है। रिलायंस ने कहा है कि आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए काम जारी है लेकिन इस कुछ घंटों के लिए बंद भी किया जा सकता है।

7. इस बीच महाराष्ट्र और गुजरात में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाएं नजदीकी बंदरगाहों पर पहुंच गई हैं। बताया गया है कि महाराष्ट्र की सभी 4526 नौकाएं और गुजरात की 2258 नौकाएं सुरक्षित रूप से बंदरगाहों तक पहुंच गई हैं।

8. वहीं एनडीआरएफ के प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि एनडीआरएफ की 100 से अधिक टीमें बचावकार्यों के लिए तैयार हैं। इनमें से 65 को पहले से तैनात किया गया था। आपातकालीन दवाओं के स्टॉक के साथ त्वरित चिकित्सा मुहैया कराने और अन्य स्वास्थ्य टीमों को भी प्रभावित स्थानों पर भेजा गया है।

9. तूफान से पैदा हुए किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना ने भी 16 मालवाहक विमान और 18 हेलीकॉप्टर तैयार रखे हैं। इसके अलावा नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल को भी तैयार रखा गया है।

10. इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने तटयी क्षेत्रों में लोगों को घरों में रहने को कहा है। इससे पहले रविवार को कर्नाटक, केरल और गोवा में तौकते तूफान का असर देखने को मिला था, जहां कम से 6 लोगों की जान चली गई थी। लाखों लोगों को तटीय क्षेत्रों से हटाया गया था।

टॅग्स :तौकते साइक्‍लोनमुंबईगुजरातमौसममौसम रिपोर्टचक्रवाती तूफान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत