लाइव न्यूज़ :

Cyclone Nisarga: टकराया तूफान, कई इलाकों में बारिश, बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु पर यातायात निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 3, 2020 15:38 IST

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुंबई में NDRF, फायर ब्रिगेड, लाइफ गार्ड और हर तरह की आपदा से निपटने के लिए टीमें तैयार हैं। सभी जगहों पर टीमें तैनात हैं पर ये कितनी एक्टिव हैं ये देखना मेरा काम है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु पर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है।’’ ट्वीट में कहा गया कि मुंबई पुलिस चक्रवात के कारण किसी भी तरह की क्षति को रोकने के लिए हर सावधानी बरत रही है।

मुंबईः निसर्ग चक्रवात के मद्देनजर मुंबई में प्रसिद्ध बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु पर वाहनों की आवाजाही को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु पर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है।’’ ट्वीट में कहा गया कि मुंबई पुलिस चक्रवात के कारण किसी भी तरह की क्षति को रोकने के लिए हर सावधानी बरत रही है। मुंबई में चक्रवात 'निसर्ग' के मद्देनजर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके दोपहर 12:30 बजे के करीब मुंबई से लगभग 95 किलोमीटर दूर अलीबाग तक पहुंचने की खबर मिली है।

अनुमानित मार्ग पर ही आगे बढ़ रहा है चक्रवात ‘निसर्ग’: एनडीआरएफ महानिदेशक

एनडीआरएफ प्रमुख एस एन प्रधान ने कहा है कि ‘निसर्ग’ चक्रवात मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ही मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और उसके बुधवार अपराह्न दो से अपराह्न साढ़े चार बजे के बीच महाराष्ट्र के अलीबाग के पास पहुंचने की संभावना है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक ने कहा कि बल की 43 टीमों को गुजरात और महाराष्ट्र में तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘चक्रवात के रायगढ़ जिले में अलीबाग के थोड़ा दक्षिण में किसी स्थान पर अपराह्न दो बजे से अपराह्न साढ़े चार बजे तक पहुंचने की संभावना है।’’ प्रधान ने चक्रवात की ताजा जानकारी संबंधी एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘चक्रवात उसी मार्ग पर आगे बढ़ रहा है, जिसका अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है और महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्सों में चक्रवात बनने के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।’’

महानिदेशक ने बताया कि रत्नागिरी में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगभग पूरा हो गया है। एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और आश्रय स्थलों में लोगों को सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए जीवनरक्षा संबंधी कौशल के बारे में बताया जा रहा है।

प्रधान ने बताया कि केंद्र और राज्य एजेंसियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अत्यंत निकट समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने चक्रवात से सफलतापूर्वक निपटने की उम्मीद जताई। चक्रवात ‘निसर्ग’ से पहले चक्रवात ‘अम्फान’ ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही मचाई थी।

अलीबाग के निकट पहुंचा ‘निसर्ग’, मुंबई-ठाणे से होकर गुजरेगा आगामी तीन घंटे में

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि ‘निसर्ग’ चक्रवात महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के निकट पहुंच गया है और इस ‘‘प्रक्रिया’’ के अपराह्न चार बजे तक पूरा हो जाने का अनुमान है। चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे आरंभ हो गई थी।

चक्रवात मुंबई से 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अलीबाग से करीब 40 किलोमीटर दूर है। आईएमडी ने एक बयान में कहा, ‘‘बादल का दाहिना हिस्सा महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र, खासकर रायगढ़ जिले से होकर गुजर रहा है। यह आगामी तीन घंटे में मुंबई और ठाणे जिलों में पहुंचेगा।’’ उन्होंने बताया कि चक्रवात के कारण इस समय 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गमुंबईगुजरातउद्धव ठाकरेभारतीय मौसम विज्ञान विभागगृह मंत्रालयएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत