लाइव न्यूज़ :

Cyclone Dana Live Update: ओडिशा में चक्रवात के बाद बाढ़ का सकंट! IMD ने की 16 जिलों में बाढ़ की भविष्यवाणी

By अंजली चौहान | Updated: October 25, 2024 08:21 IST

Cyclone Dana Live Update: आईएमडी ने चक्रवात के आने से बाढ़ आने की चेतावनी दी है

Open in App

Cyclone Dana Live Update: ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ रहा चक्रवात दाना अपने साथ भीषण तबाही ला रहा है। ओडिशा में शुक्रवार को तूफान के आने की घोषणा के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, दाना के कारण भूस्खलन और बाढ़ आ सकती है जिससे लाखों लोग प्रभावित होंगे। IMD भुवनेश्वर की क्षेत्रीय निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि शुक्रवार सुबह तक चक्रवात के पहुंचने की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके बाद चक्रवात कमजोर पड़ जाएगा और क्योंझर के बजाय ढेंकनाल और अंगुल जिलों की ओर मुड़ जाएगा।

जब चक्रवात का केंद्र जमीन पर पहुंचेगा, तो हवा की गति बढ़कर 120 किमी प्रति घंटे होने की उम्मीद है, और यह चार से पांच घंटे तक चलने की संभावना है। पारादीप में डॉपलर मौसम रडार द्वारा इस प्रणाली की बारीकी से निगरानी की जा रही है।

वहीं, आईएमडी ने चक्रवात से भारी वर्षा के कारण 16 जिलों में अचानक बाढ़ आने का अनुमान लगाया है। ऐसे में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और संभावित प्रभावों को कम करने के उपायों को लागू किया है।

माझी ने विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और कहा, "हम स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। हीराकुंड जलाशय और अन्य स्थानों में जल स्तर निरंतर निगरानी और प्रबंधन के अधीन हैं।"

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए राज्य की तैयारियों के बारे में जानकारी ली है। माझी ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में उच्च जोखिम वाले निचले इलाकों से लगभग 5.84 लाख लोगों को निकाला गया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर में राजीव भवन में चक्रवात दाना के बाद की स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफानओड़िसाभारतीय मौसम विज्ञान विभागबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’