लाइव न्यूज़ :

Cyclone Amphan: कोरोना संकट के बीच चक्रवात अम्फान का खतरा, ओडिशा के 12 जिले अलर्ट पर, भारी बारिश की चेतावनी

By निखिल वर्मा | Updated: May 16, 2020 14:54 IST

Cyclone Amphan: चक्रवाती तूफान अम्फान ओडिशा के अलावा आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल की तटों से टकरा सकता है.

Open in App
ठळक मुद्देचक्रवाती तूफान के मद्देनजर मछुआरों को शुक्रवार से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में 19 मई से भारी बारिश का अनुमान है.

चक्रवात अम्फान (Cyclone Amphan) के चलते शनिवार को ओडिशा में बारह जिले हाई अलर्ट पर हैं। राज्य अगले 24 घंटों में भीषण तूफान आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में दक्षिण-पूर्व में। आज सुबह 5.30 बजे बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बनना शुरू हुआ जिसके तूफान का रूप लेने की प्रबल संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने अंडमान क्षेत्र में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, "चक्रवात का असर उत्तर-पश्चिम में 17 मई रहेगा और इसके बाद यह उत्तरी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने अगले पांच-छह दिनों के लिए आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर "प्रतिकूल मौसम" का पूर्वानुमान लगाया है।

ओडिशा के 12 जिले अलर्ट पर

ओडिशा में तूफान के संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों के तहत शुक्रवार को 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी की गई। भारत मौसम विभाग द्वारा प्राप्त प्राथमिक सूचना के अनुसार संभावित कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में घूमते हुए अपने पथ पर लौटेगा और बंगाल की खाड़ी की ओर मुड़ेगा। कम दबाव वाले क्षेत्र की गति अभी पता नहीं चल पाई है और संभावित तूफान तट पर कहां टकराएगा इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी जाएगी। 

यह तूफान उत्तर ओडिशा, दक्षिणी बंगाल या बांग्लादेश से भी टकरा सकता है। उन्होंने कहा कि मछुआरों को शुक्रवार से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। चक्रवात का ओडिशा के उत्तरी और पश्चिम बंगाल के दक्षिणी भागों में स्थित जिलों में इसका प्रभाव पड़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप तटीय क्षेत्रों में 19 मई से भारी बारिश का अनुमान है। 

ओडिशा सरकार ने 12 तटीय जिलों में चेतावनी जारी कर दी है जिनमें जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और बालासोर प्रमुख हैं। जरूरत पड़ने पर एनडीआरएफ और अग्निशमन सेवा समेत अन्य बलों की तैनाती की जा सकती है। 

टॅग्स :चक्रवाती तूफानओड़िसाझारखंडपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"