लाइव न्यूज़ :

पुलिस के सामने नयी चुनौतियां हैं साइबर अपराध, ड्रग माफिया, डार्क वेब : बोम्मई

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह सितंबर अधिक कुशल पुलिस प्रणाली पर जोर देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि साइबर अपराध, ड्रग माफिया, डार्क वेब (जहां उपयोगकर्ता या वेबसाइट संचालक गुप्त रहते हों) आज की ‘नयी चुनौतियां’ हैं और ऐसे नये अपराधों से नयी प्रौद्योगिकी एवं उन्नत उपकरण के माध्यम से निपटने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षकों द्वारा मामलों की नियमित निगरानी के लिए उनके वास्ते एक सूचना पट्टिका (डैशबोर्ड) हो।

बोम्मई ने कहा, ‘‘ साइबर अपराध, ड्रग माफिया, डार्क वेब जैसी नयी चुनौतियां हैं और इन नये प्रकार के अपराधों से नयी प्रौद्योगिकी एवं उन्नत उपकरण की मदद से निपटना होगा।’’

यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कर्नाटक पुलिस अपनी कार्य कुशलता के लिए जानी जाती है और देश भर में उसका अच्छा नाम है। ’’ उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य कुशलता के साथ इस परंपरा को बनाये रखने की जरूरत है।

उन्होंने जनोन्मुखी पुलिस प्रणाली तथा अपराध रिपोर्टिंग प्रणाली में सुधार पर बल देते हुए कहा, ‘‘कानून व्यवस्था की स्थिति और अपराध पूर्णतया नियंत्रण में होना चाहिए एवं जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।’’

मामलों की नियमित निगरानी के वास्ते पुलिस महानिदेशक एवं सभी पुलिस अधीक्षकों के लिए डैशबोर्ड की जरूरत रेखांकित करते हुए बोम्मई ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाये जाने चाहिए कि जिन आरोपियों के विरूद्ध आरोपपत्र दाखिल किये गये, उन्हें उचित सजा मिले, हर मामले का गहन आकलन हो, अदालत की टिप्पणियों का ख्याल रखा जाए ताकि भावी जांच में चीजों में सुधार हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो