लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, अध्यक्ष पद की दौड़ में मुकुल वासनिक सबसे आगे!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 10, 2019 11:34 IST

सोनिया गांधी के आवास पर शुक्रवार सुबह हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटोनी, अहमद पटेल सहित दूसरे नेता मौजूद थे. सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में मुकुल वासनिक का नाम उभर कर समाने आया, जिस पर इन नेताओं ने अपनी सहमति जताई.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने शनिवार 11 बजे वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है।नए अध्यक्ष को लेकर सदस्य अपनी-अपनी राय रखेगेंवर्किंग कमेटी के सदस्यों के पांच ग्रुप बनाए जाएंगे।

कांग्रेस के महासचिव और महाराष्ट्र के नेता मुकुल वासनिक नए कांग्रेस अध्यक्ष हो सकते हैं. यह संकेत उस समय मिले जब सोनिया गांधी ने अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की. हालांकि दौड़ में मल्लिकार्जुन खड़गे, ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुशील कुमार शिंदे, सचिन पायलट, अशोक गहलोत के नाम भी शामिल हैं. फिलहाल पार्टी कार्यालय में वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है।

पार्टी ने शनिवार को कार्यसमिति की बैठक बुलाई है, जिसमें नए अध्यक्ष को लेकर सदस्य अपनी-अपनी राय रखेगें और उसके बाद पार्टी तय करेगी कि कांगे्रस का नया अध्यक्ष कौन हो. कार्यसमिति इस बात पर भी फैसला लेगी कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति केवल तब तक की जाए जब तक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव पार्टी में नहीं हो जाता अथवा स्थायी रूप से पूरे कार्यकाल के लिए नए अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी दी जाए.

सोनिया गांधी के आवास पर शुक्रवार सुबह हुई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता ए.के. एंटोनी, अहमद पटेल सहित दूसरे नेता मौजूद थे. सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में मुकुल वासनिक का नाम उभर कर समाने आया, जिस पर इन नेताओं ने अपनी सहमति जताई. लेकिन अंतिम फैसला कार्यसमिति पर छोड़ दिया. मुकुल वासनिक अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और पार्टी के संगठनात्मक चुनाव होने के दौरान नए अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा.

दरअसल वासनिक की नियुक्ति के लिए अहमद पटेल अपनी ओर से एडी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं. बावजूद इसके कार्यसमिति के समर्थन की मोहर संभवत: उसी नाम पर लगेगी, जिसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का पूरा समर्थन प्राप्त होगा.

टॅग्स :कांग्रेससीडब्ल्यूसीराहुल गांधीसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब