लाइव न्यूज़ :

सोना तस्करी मामले में सीमा शुल्क विभाग ने शिवशंकर को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:46 IST

Open in App

कोच्चि, 24 नवंबर केरल सोना तस्करी मामले में सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के निलंबित अधिकारी शिवशंकर को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया ।

सूत्रों ने बताया कि सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय के कर्मी आज सुबह जेल पहुंचे और निलंबित अधिकारी को गिरफ्तार किया । शिवशंकर को सोने की तस्कारी के जांच के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है और इस सिलसिले में वह जेल में है ।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय एजेंसी शिवशंकर को रिमांड पर लेने के लिये अदालत में आवेदन देगी ।

विशेष अदालत ने इससे पहले सीमा शुल्क विभाग को शिवशंकर को गिरफ्तार करने की अनुमति दी थी, इसके बाद अधिकारी की गिरफ्तारी हुयी है । शिवशंकर इस सनसनीखेज मामले में न्यायिक हिरासत में है ।

यह मामला राजनयिक माध्यमों से सोने की तस्करी से जुड़ा है जिसमें तिरूवनंतपुरम हवाई अड्डे पर राजनयिक माध्यम से तस्करी कर ले जाया जा रहा 30 किलो सोना जब्त किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर