लाइव न्यूज़ :

CUET-UG 2024: सीयूईटी-स्नातक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई, यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने की घोषणा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 26, 2024 18:34 IST

CUET-UG 2024: साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-स्नातक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने मंगलवार को यह घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देआवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई है। 543 लोकसभा सीट के लिए सात चरणों में मतदान होगा।19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीट पर मतदान से होगी।

CUET-UG 2024: संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- स्नातक (सीयूइटी-यूजी) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा कि सीयूईटी-स्नातक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च तक बढ़ाई गई है। पहले यह समय सीमा मंगलवार रात 11 बजे तक थी। उन्होंने कहा, "अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों से प्राप्त अनुरोध के आधार पर सीयूईटी-यूजी - 2024 के लिए आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने की समय सीमा 31 मार्च 2024 को रात 9:50 बजे तक बढ़ा दी गई है।" परीक्षा 15 से 31 मई तक आयोजित होनी है।

देशभर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए 2022 में मानकीकृत परीक्षा शुरू की गई थी। परंपरा से अलग हटते हुए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए एक हाइब्रिड परीक्षा प्रारूप की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें विभिन्न विषयों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा और पेन-एंड-पेपर मोड दोनों शामिल हैं।

अधिकारियों ने संकेत दिया है कि उच्च पंजीकरण वाले विषयों में ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) का उपयोग करके पेन-एंड-पेपर प्रारूप अपनाया जाएगा जबकि अन्य कंप्यूटर-आधारित रहेंगे। पिछले चक्र में, सीयूईटी-स्नातक के लिए लगभग 14.9 लाख पंजीकरण दर्ज किए गए थे, जो उच्च शिक्षा परिदृश्य में इसके महत्व को दर्शाता है। 

प्रवेश परीक्षा 15 मई से 31 मई 2024 के बीच होगी और लोकसभा चुनाव की तारीखों की वजह से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। 543 लोकसभा सीट के लिए सात चरणों में मतदान होगा, जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीट पर मतदान से होगी। मतों की गिनती चार जून को होगी।

कुमार ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जैसा पहले घोषित किया था उसी के अनुसार 15 मई से 31 मई, 2024 के बीच सीयूईटी-यूजी का आयोजन करेगी। इस अवधि में, दो तारीखें 20 और 25 मई चुनाव की तारीखों के साथ पड़ेंगी।

टॅग्स :यूजीसी नेटयूजीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदो मुद्दों पर नाराज है प्रधानमंत्री कार्यालय?

भारतFake Universities List in India: यूजीसी ने जारी की 'फर्जी यूनिवर्सिटी' की लिस्ट, दिल्ली 12 इंस्टीट्यूट के साथ सबसे ऊपर

भारतसुप्रीम कोर्ट के द्वारा यूजीसी पर रोक लगाए जाने के बाद भी बिहार में टीएमबीयू ने लागू कर दिया यूजीसी, विरोध के बाद लिया वापस

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतसुप्रीम कोर्ट ने नए UGC नियमों के लागू होने पर लगाई रोक, कहा- इनमें स्पष्टीकरण की ज़रूरत है

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?