लाइव न्यूज़ :

सीयूईटी-यूजी 2023: 29 मई को मणिपुर में होगी CUET UG की परीक्षा, श्रीनगर में अस्थायी परीक्षा केंद्र पर हो रहा विचार

By भाषा | Updated: May 20, 2023 08:30 IST

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस साल सीयूईटी-यूजी के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक हैं। आवेदकों की संख्या के मामले में सीयूईटी-यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में मौजूदा हालात को देखते हुए सीयूईटी-यूजी 2023 की परीक्षा को टाल दिया गया है। यही नहीं श्रीनगर में अस्थायी परीक्षा केंद्र के मुद्दे को लेकर विचार भी हो रहा है। बता दें कि इस साल पिछले साल के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक उम्मीदावारों ने आवेदन किया है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए वहां साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 29 मई से आयोजित की जायेगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कुछ शहरों में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी)-यूजी के दिनों को कम से कम चार दिन और बढ़ाया है। 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) उन उम्मीदवारों को समायोजित करने के लिए श्रीनगर में अस्थायी सीयूईटी केंद्र स्थापित करने की संभावना पर विचार कर रही है, जिन्हें जम्मू-कश्मीर के बाहर परीक्षा केंद्र आवंटित किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर और झारखंड के अनेक छात्रों के समक्ष दुविधा की स्थिति पैदा हो गई थी जब उनके करीबी केंद्र की पसंद के बावजूद गृह जिले से कई सौ किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया था। 

इस पर एजेंसी ने क्या कहा था

एजेंसी के बयान के अनुसार, मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए राज्य में सीयूईटी 29 मई से आयोजित किया जाएगी तथा परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प अब भी उपलब्ध है। ज्ञात हो कि मणिपुर में इस महीने के प्रारंभ में हिंसा के कारण परीक्षा को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है और छात्रों के पास परीक्षा केंद्र में बदलाव का विकल्प होगा। उसने कहा कि जम्मू-कश्मीर और झारखंड में आवेदकों की बड़ी संख्या को देखते हुए वहां के कुछ अभ्यर्थियों को सीयूईटी परीक्षा चयनित राज्य के बाहर देनी होगी। 

एनटीए ने राज्य प्रशासन के साथ विचार विमर्श करके सावधानीपूर्वक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और छात्रों से उनकी पसंद के शहर के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए टेलीफोन पर सम्पर्क किया है। उसने कहा कि कुछ उम्मीदवार मणिपुर में नहीं थे या किसी दूसरे राज्य में परीक्षा देना चाहते थे, उन्हें दूसरा शहर आवंटित किया जा रहा है जिसमें दिल्ली और गुवाहाटी शामिल है। एजेंसी के अनुसार, मणिपुर के उम्मीदवारों के लिए केंद्र बदलने का विकल्प अभी भी उपलब्ध है। 

इस साल 41 प्रतिशत ज्यादा छात्रों ने सीयूईटी-यूजी के लिए किया था आवेदन

एनटीए को मणिपुर राज्य में सभी परीक्षा 29 मई के बाद लेने का सुझाव दिया गया है। कुल 3,697 उम्मीदवारों ने पहले मणिपुर में सीयूईटी परीक्षा देने का विकल्प चुना था। इसमें कहा गया है कि जिन उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र या इंटीमेशन स्लीप नहीं मिल पाती है, उन्हें एनटीए से सम्पर्क करना चाहिए। 

गौरतलब है कि इस वर्ष सीयूईटी-यूजी के लिए 14 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 41 प्रतिशत अधिक हैं। आवेदकों की संख्या के मामले में सीयूईटी-यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। सीयूईटी-यूजी के पहले संस्करण में (2022 में) 12.50 लाख छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था और 9.9 लाख ने आवेदन जमा किए थे। 

एनटीए ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर और झारखंड में उम्मीदवारों की संख्या काफी अधिक होने के कारण कुछ छात्रों को उनके चुने गए राज्य से बाहर सीयूईटी देनी पड़ सकती है।’ केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कुल 87,309 उम्मीदवारों और झारखंड में परीक्षा देने के लिए 1,78,630 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।  

टॅग्स :कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्टexamमणिपुरजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो