लाइव न्यूज़ :

क्रूज मादक पदार्थ मामला : एनसीबी ने सैल से 10 घंटों तक पूछताछ की, दोबारा बुलाया

By भाषा | Updated: November 9, 2021 08:19 IST

Open in App

मुंबई, नौ नवंबर मुंबई के तट के पास क्रूज पोत से मादक पदार्थ पाए जाने के मामले में रिश्वत की मांग करने के आरोपों की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के दिल्ली सतर्कता दल ने स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सैल से 10 घंटे से भी अधिक समय तक पूछताछ की।

क्रूज पोत मामले में अभिनेता शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान आरोपी है।

एनसीबी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मादक पदार्थ रोधी एजेंसी ने सैल को मंगलवार को दोबारा बुलाया है।

इससे पहले रविवार को एनसीबी द्वारा सम्मन भेजे जाने के बाद सैल अपने वकील के साथ सोमवार को अपराह्न दो बजे पुलिस सुरक्षा के बीच उपनगर बांद्रा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के मेस (भोजनशाला) में पहुंचा था। एनसीबी के दल ने सोमवार देर रात करीब 12 बजकर 20 मिनट पर सैल से पूछताछ की और इस दौरान उसका वकील भी मौजूद रहा। पूछताछ के बाद सैल वहां से चला गया। उसने परिसर के बाहर मीडिया कर्मियों से बात नहीं की।

एनसीबी के उप महानिदेशक (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा, ‘‘हमने मंगलवार को उसे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।’’

सिंह के नेतृत्व में एनसीबी का सतर्कता दल सोमवार सुबह दिल्ली से यहां पहुंचा था। सिंह संघीय मादक पदार्थ रोधी एजेंसी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) भी हैं।

एनसीबी के गवाह केपी गोसावी का अंगरक्षक होने का दावा करने वाले सैल ने पिछले महीने एक हलफनामे में आरोप लगाया था कि उसने गोसावी को एनसीबी द्वारा आर्यन खान को गिरफ्तार करने के बाद 25 करोड़ रुपये में समझौता करने पर चर्चा करते हुए सुना था।

सैल ने आरोप लगाया कि गोसावी ने कहा था कि समझौते की धनराशि में से आठ करोड़ रुपये एनसीबी के मुंबई मंडल के निदेशक समीर वानखेड़े को दिए जाने हैं। वानखेड़े ने इन आरोपों से इनकार किया है।

पिछले महीने सिंह के नेतृत्व में एक सतर्कता दल रिश्वत के आरोपों की जांच के लिए मुंबई आया था लेकिन वह सैल का बयान दर्ज नहीं कर पाया था। उस समय उसने वानखेड़े समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए थे और क्रूज जहाज पर मादक पदार्थ मिलने के मामले में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और रिकॉर्डिंग एकत्र की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी