लाइव न्यूज़ :

किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सीआरपीएफ ने "धैर्य और संयम" दिखाया

By भाषा | Updated: January 29, 2021 20:59 IST

Open in App

लखनऊ, 29 जनवरी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक ए पी माहेश्वरी ने शुक्रवार को यहां कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों ने अपने "धैर्य और संयम" का परिचय दिया।

माहेश्वरी ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि ‘‘यह बचाव का प्रश्न नहीं है, बल्कि किसी कारण से एक ऐसी विषम स्थिति उत्पन्न हुई , तब बल ने बहुत धैर्य और संयम का परिचय दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर ऐसा नहीं हो और विपरीत स्थिति उत्पन्न हो जाए, तो हमें यह देखना पड़ता है कि क्या और विकल्प अपनाये जा सकते हैं ।’’

माहेश्वरी से एक वायरल वीडियो के बारे में पत्रकारों ने सवाल पूछा था, जिसमें 26 जनवरी को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों का समूह एक पुल से सीआरपीएफ कर्मियों को धक्का दे रहा था।

उनसे पूछा गया कि सीआरपीएफ ने खुद का बचाव क्यों नहीं किया, इस पर

उन्होंने कहा, "हम गोली नही चला सकते थे, जिसके कारण कई लोगों की जान जा सकती थी। हम स्थानीय पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय में काम करते हैं

और उस समय बल द्वारा धैर्य और संयम दिखाया गया। हर बार गोली चलाना कोई विकल्प नहीं है। अगर कोई आतंकवादी हमला हुआ होता, तो गोली भी चलाई गयी होती। आपने देखा होगा कि कश्मीर में या नक्सली हमलों के दौरान हम कैसे उसका जवाब देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम