लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल ने सब इंस्पेक्टर की जान ली, खुद को भी मारी गोली

By भाषा | Updated: December 26, 2021 11:06 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 दिसंबर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में बतौर उपनिरीक्षक (एसआई) काम कर रहे एक व्यक्ति की बल में उसके सहयोगी हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर जान ले ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां से करीब 285 किलोमीटर दूर मुलुगु जिले के वेंकटपुरम गांव में हुई।

मुलुगु के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संग्राम सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “घटना सीआरपीएफ के शिविर में हुई जहां हेड कॉन्स्टेबल ने सीआरपीएफ के एसआई पर गोली चला दी। एसआई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खुद को गोली मारने की वजह से हेड कॉन्स्टेबल की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान उमेश चंद्रा और घायल की पहचान स्टीफन के तौर पर हुई है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं