भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: May 7, 2021 02:23 PM2021-05-07T14:23:16+5:302021-05-07T14:23:16+5:30

Crowd scramble with policemen, case filed against about 15 people | भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भीड़ ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

पुणे, सात मई महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला के संगमनेर शहर में कोविड-19 की पाबंदी के बावजूद समूह में जमा होने से मना करने पर लोगों के एक समूह ने कथित रूप से पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि घटना बृहस्पतिवार शाम मुगलपुरा इलाके में हुई। इसके बाद पुलिस ने 10 से 15 लोगों के खिलाफ अपराध का मामला दर्ज किया।

अहमदनगर के पुलिस अधीक्षक मनोज पाटिल ने बताया, ‘‘पुलिसकर्मियों ने सड़क पर भीड़ देखी। इसके बाद उन्होंने फटकार लगाते हुए भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। कुछ लोगों ने कुछ पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की। घटना के बाद वहां कुछ और लोग जमा हो गये।’’

उन्होंने बताया, ‘‘आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 10 से 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Crowd scramble with policemen, case filed against about 15 people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे