लाइव न्यूज़ :

पहलू खान मामले में ट्वीट करने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर दर्ज हुआ क्रिमिनल केस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2019 18:28 IST

पहलू खान की हत्या के मामले में अलवर ज़िला न्यायालय ने अपना फैसला बुधवार को सुनाया। अदालत ने मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने पहलू खान मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपनी निजी राय रखी।प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि ''पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज किया गया। यह केस प्रियंका के एक ट्वीट पर एडवोकेट सुधीर ओझा ने दर्ज कराया है। प्रियंका ने अलवर में साल 2017 में घटित पहलू खान लिंचिंग केस को लेकर हाल ही में आए फैसले पर ट्वीट किया था।

प्रियंका गांधी ने पहलू खान मामले में कोर्ट का फैसला आने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से अपनी निजी राय रखी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा कि ''पहलू खान मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है। हमारे देश में अमानवीयता की कोई जगह नहीं होनी चाहिए और भीड़ द्वारा हत्या एक जघन्य अपराध है।''

एक दूसरे ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा- ''राजस्थान सरकार द्वारा भीड़ द्वारा हत्या के खिलाफ कानून बनाने की पहल सराहनीय है। आशा है कि पहलू खान मामले में न्याय दिलाकर इसका अच्छा उदाहरण पेश किया जाएगा।'' 

कोर्ट ने सभी आरोपियों को किया बरीपहलू खान की हत्या के मामले में अलवर ज़िला न्यायालय ने अपना फैसला बुधवार को सुनाया। अदालत ने मामले के सभी आरोपियों को बरी कर दिया। 

क्या है पहलू खान मामला-साल 2017 कथित गो-रक्षकों ने गो-तस्करी के शक में पहलू खान की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हरियाणा के नूंह मेवात ज़िले के निवासी पहलू ख़ान जयपुर से दो गाय खरीद कर अपने घर ले जा रहे थे। शाम करीब सात बजे बहरोड़ पुलिया से आगे निकलने पर भीड़ ने पिकअप गाड़ी को रुकवा कर पहलू ख़ान और उसके बेटों के साथ मारपीट की थी। पहलू खान को इतना मारा गया कि उनकी पसलियां टूट गई थी और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। कोर्ट ने बुधवार को इस मामले में सभी आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

टॅग्स :प्रियंका गांधीराजस्थानअलवर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब