लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद अपराधी गिरफ्तार:पुलिस

By भाषा | Updated: August 14, 2021 23:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति राहुल उर्फ कुलदीप कसाना, जितेंद्र व अशोक प्रधान गिरोह का शूटर था और हत्या के प्रयास के मामले में वह वांछित था।

पुलिस ने बताया कि राहुल ने आनंद विहार पुलिस थाने में दर्ज अपहरण के मामले में मिली पैरोल की मियाद का भी उल्लंघन किया है।

द्वारका के पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि राहुल सफेद रंग के एक दो पहिया वाहन पर सवार होकर बमनोली रोड होते हुए द्वारका की तरफ जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी का दो पहिया वाहन और पिस्तौल बरामद हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम