दिल्ली में पिछले साल अपराध में करीब 15 प्रतिशत की कमी आयी : पुलिस

By भाषा | Published: February 19, 2021 08:24 PM2021-02-19T20:24:05+5:302021-02-19T20:24:05+5:30

Crime decreased by about 15 percent in Delhi last year: Police | दिल्ली में पिछले साल अपराध में करीब 15 प्रतिशत की कमी आयी : पुलिस

दिल्ली में पिछले साल अपराध में करीब 15 प्रतिशत की कमी आयी : पुलिस

नयी दिल्ली, 19 फरवरी दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2020 में भारतीय दंड संहिता के तहत 2,66,070 मामले दर्ज किए जो 2019 में दर्ज मामलों से करीब 15 प्रतिशत कम है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में कमी आयी है लेकिन छीना-झपटी और डकैती के मामले बढ़े हैं।

पुलिस ने बताया कि 2020 में भादंसं के तहत कुल 2,66,070 मामले दर्ज किए गए जबकि 2019 में 3,16,261 मामले दर्ज किए गए थे और इस प्रकार अपराधों की संख्या में 15.87 प्रतिशत की कमी आयी।

हालांकि गिरफ्तारी की संख्या में 15.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

उन्होंने कहा कि 2019 में 1,09,138 लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि 2020 में कुल 1,25,986 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पिछले साल पीसीआर कॉल की संख्या में 38.19 प्रतिशत की कमी देखी गयी। 2020 में कुल 18,08,384 पीसीआर कॉल मिले जबकि 2019 में ऐसे कॉल की संख्या 29,25,531 रही।

पुलिस के अनुसार महिलाओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में भी गिरावट आयी। बलात्कार के मामलों में 21.63 प्रतिशत की कमी आयी जबकि छेड़छाड़ के मामलों में 25.16 प्रतिशत की कमी आयी।

राजधानी में हत्या के मामलों में 9.40 प्रतिशत की कमी आयी। 2020 में कुल 472 मामले दर्ज किए गए जबकि 2019 में ऐसे 521 मामले दर्ज किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Crime decreased by about 15 percent in Delhi last year: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे