लाइव न्यूज़ :

क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय ने रखा सियासत में कदम, ग्रहण की जदयू की सदस्यता, बेटे के नाम पर पारी खेलेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2024 19:19 IST

जदयू के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रणव पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों में विश्वास जताते हुए जदयू का दामन थाम लियापार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रणव पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई

पटना: भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों में विश्वास जताते हुए जदयू का दामन थाम लिया। इसके लिए जदयू के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रणव पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर प्रणव पांडेय के साथ सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस मौके पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को गति दी है और बिहार के लोगों का विकास हुआ है तो वह नीतीश कुमार के कारण हुआ है। उनके काम से काफी प्रभावित थे और यही वजह है कि जदयू में शामिल हुए हैं और अब जनता की सेवा करेंगे। वहीं, संजय झा ने कहा कि ईशान किशन के पिता शुरुआती दौर से जदयू के साथ जुड़े थे। लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कुछ समय के लिए पार्टी से दूर हो गए थे।

 ईशान किशन का परिवार शुरुआती दौर से समता पार्टी का सदस्य था। कल एनडीए की बड़ी बैठक होगी, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जदयू में सदस्यता ग्रहण का सिलसिला शुरू हो चुका है। बिहार में होने वाले उपचुनाव में हम सभी सीट जीत रहे हैं और बड़े अंतर से हम लोग जीत हासिल करेंगे। हम विकास पर वोट मांग रहे हैं और जनता को काम दिख रहा है।

टॅग्स :ईशान किशनबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की