लाइव न्यूज़ :

सीपीडब्ल्यूडी ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में मदद की पेशकश की

By भाषा | Updated: September 5, 2019 05:32 IST

सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक प्रभाकर सिंह ने जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम को पत्र लिखकर कहा है कि सीपीडब्ल्यूडी अपने तकनीकी कौशल के बूते ढांचागत परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ किफायती रूप से पूरा करने में सक्षम है।

Open in App

केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने 31 अक्टूबर को अस्तिव में आने वाले जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों में अपने तकनीकी कौशल के जरिए किफायती एवं सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करने की पेशकश की है।

सीपीडब्ल्यूडी के महानिदेशक प्रभाकर सिंह ने जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम को पत्र लिखकर कहा है कि सीपीडब्ल्यूडी अपने तकनीकी कौशल के बूते ढांचागत परियोजनाओं को उच्च गुणवत्ता के साथ किफायती रूप से पूरा करने में सक्षम है।

ऐसे में 31 अक्टूबर को वजूद में आने वाले दोनों केन्द्र शासित क्षेत्रों-- जम्मू कश्मीर और लद्दाख-- की विकास परियोजनाओं को समय से पूरा करने में सीपीडब्ल्यूडी मददगार साबित हो सकती है। उल्लेखनीय है कि सीपीडब्ल्यूडी आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत कार्यरत केन्द्रीय कंस्ट्रक्शन एजेंसी है।

सीपीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिंह ने पत्र में एजेंसी के व्यापक अनुभव का जिक्र करते हुये दोनों क्षेत्रों की ढांचागत विकास परियोजनाओं को तीव्र गति देने में सहयोगी बनने की अपेक्षा व्यक्त की।

सिंह ने कहा कि सीपीडब्ल्यूडी, देश के विभिन्न हिस्सों में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी भवन निर्माण सहित अन्य अहम परियोजनाओं को दशकों से सफलतापूर्वक पूरा कर रही है। इसके मद्देनजर उन्होंने जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की विकास परियोजनाओं में भी एजेंसी को अग्रणी भूमिका निभाने का अवसर दिये जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरलद्दाख़
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?