लाइव न्यूज़ :

माकपा ने भव्य तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस

By भाषा | Updated: August 15, 2021 19:52 IST

Open in App

कोलकाता, 15 अगस्त मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस भव्य तरीके से मनाया और पश्चिम बंगाल में पार्टी के सभी कायार्लयों पर तिरंगा फहराया गया।

वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने कोलकाता में अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर पोलित ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद सलीम और केंद्रीय समिति के सदस्य सुजान चक्रवर्ती समेत पार्टी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

चक्रवर्ती ने पीटीआई-भाषा से कहा, '' इस बार 15 अगस्त पर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत पार्टी की केंद्रीय समिति ने सभी कार्यालयों पर तिरंगा फहराने को कहा था।''

पूर्व में माकपा आमतौर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मानव श्रृंखला बनाने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है, जबकि पार्टी की अन्य शाखाएं तिरंगा फहराती थीं।

चक्रवर्ती ने स्वतंत्रता दिवस को भव्य तरीके से मनाने के निर्णय के पीछे मौजूद वजह का हवाला देते हुए कहा, '' स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर देश हिंदुत्ववादी ताकतों और सांप्रदायिकता के खतरे का सामना कर रहा है। हम केवल मानव श्रृंखला बनाने तक ही अपनी गतिविधियों को सीमित नहीं रखेंगे, बल्कि हम लगातार पूरे साल इस दिन के महत्व को बयां करते रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद