लाइव न्यूज़ :

माकपा और भाकपा ने कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर केंद्र पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: April 29, 2021 17:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगों को ऑक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तर मुहैया कराने में नाकाम रही है।

पार्टी के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेली’ के संपादकीय में यह दावा भी किया गया कि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का क्रियान्वयन असंवेदनशील तरीके से किया गया है तथा दो कंपनियों को, टीकों को लेकर मुनाफा कमाने की छूट दी गई।

संपादकीय में कहा गया है, ‘‘कोरोना महामारी 1943 के बंगाल अकाल के बाद सबसे बड़ी त्रासदी है।’’

वामपंथी दल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोगो को ऑक्सीजन और अस्पतालों में बिस्तर मुहैया कराने में विफल रही है।

उधर, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के विफल रहने के कारण ही कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर उपलब्ध नहीं हैं, ऑक्सीजन नहीं है, दवा नहीं है और टीके का अभाव भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?