लाइव न्यूज़ :

विदेश यात्रा के लिए CoWin वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में होगा ये अहम बदलाव

By प्रवीण देसाई | Updated: September 26, 2021 11:19 IST

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के अनुसार, जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हैं और विदेश यात्रा करना चाहते हैं, उनके कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र में उनकी पूरी जन्मतिथि लिखी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र में लिखी होगी पूरी जन्मतिथिविश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के आधार पर लिया गया है यह निर्णय

कोरोना वैक्सीन के सर्टिफिकेट में एक अहम बदलाव होने जा रहा है। CoWin वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में यह बदलाव अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए होगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के अनुसार, जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हैं और विदेश यात्रा करना चाहते हैं, उनके कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र में उनकी पूरी जन्मतिथि लिखी होगी। यह जन्मतिथि वर्ष-महीना-दिन (yyyy-mm-dd) के प्रारूप में होगी। एनएचए के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा के अनुसार, कोरोना के फाइनल वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में यह बदलाव अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मानकों के आधार पर होगा। 

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए डॉ, आरएस शर्मा ने कहा, अब धीरे-धीरे दुनिया व्यापार और यात्रा के लिए खुल रही है। हम लगातार ये सुनिश्चित कर रहे हैं कि अंतर्राष्ट्रीय यात्री तनावमुक्त होकर यात्रा कर सकें। कोविन वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में जन्मतिथि से जुड़ा ये नया फीचर (yyyy-mm-dd) अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप है। कोविन वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट में यह नया फीचर अगले सप्ताह से उपलब्ध हो सकता है जिसके बाद विदेश यात्रा करने वाले यात्री अपने पासपोर्ट के अनुसार अपनी जन्मतिथि दर्ज करके कोविन पर अपने टीकाकरण प्रमाणपत्र को अपडेट कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि यूनाइटेड किंगडम ने अपनी नई ट्रैवल गाइडलाइन्स (यात्रा दिशानिर्देश) की अपडटेड सूची में कोविडशील्ड को कोविड-19 वैक्सीन के रूप में स्वीकृत किया है। इससे पहले यूके ने भारत की इस वैक्सीन को मान्य नहीं किया था, जिसके बाद भारत की कड़ी आलोचना हुई थी। हालांकि, अभी भी कोविडशील्ड की फाइनल डोज लेने वाले भारतीय यात्रियों को ब्रिटेन में 10 दिनों तक क्वारनटाइन में ही रहना होगा।

वहीं पिछले 24 घंटों में भारत में 28,326 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। हालांकि बीते दिन से यह आंकड़ा 4.3 फीसदी ((29,616)) कम है। वहीं पिछले 24 घंटे में 260 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। कोरोना के इन नए मामलों में अकेले केरल राज्य के आंकड़ें 16,671 हैं और यहां 120 लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो