लाइव न्यूज़ :

इंदौर में महामारी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए शुरू हुई "कोविसेफ रोड"

By भाषा | Updated: June 16, 2021 14:31 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 16 जून कोविड-19 के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के नये कदम के तहत यहां एक व्यस्त सड़क को आदर्श मार्ग के तौर पर विकसित किया गया है। इसके जरिये स्थानीय नागरिकों को महामारी से बचाव के दिशा-निर्देशों के पालन के साथ टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री और महामारी की रोकथाम के लिए जिले के प्रभारी तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को एक औपचारिक कार्यक्रम में लैंटर्न चौराहा को जंजीरवाला चौराहा से जोड़ने वाली सड़क को "कोविसेफ रोड" घोषित किया।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 800 मीटर लम्बे इस मार्ग पर कोविड-19 का एक टीकाकरण केंद्र और एक ड्राइव-इन जांच केंद्र (अपनी गाड़ी पर बैठे-बैठे महामारी की जांच के लिए नमूने देने की सुविधा) पहले ही चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, राह चलता हर पात्र व्यक्ति इन केंद्रों का लाभ ले सकता है।

उन्होंने बताया कि "कोविसेफ रोड" के दोनों ओर के रिहायशी और वाणिज्यिक क्षेत्रों के लोग कोविड-19 से बचाव के दिशा-निर्देश मानने की शपथ लेंगे और अपने घर के सभी पात्र सदस्यों व कर्मचारियों को महामारी रोधी टीका लगवाना भी सुनिश्चित करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि "कोविसेफ रोड" पर एक विशेष केंद्र बनाया गया है जहां महामारी को लेकर आम लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस रोड को जिला प्रशासन, पुलिस, इंदौर नगर निगम, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और अन्य संगठनों की मदद से विकसित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,374 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर