लाइव न्यूज़ :

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 738 लोगों की गई जान

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 3, 2021 10:45 IST

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और एक दिन 738 लोगों की मौत हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों में 42,64,123 वैक्सीन की डोज लगाई गई देश में एक दिन में कोरोना के 44 हजार से ज्यादा मामले सामने आए वहीं अब देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 50,96,374 हो गई है

दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 44,111 नए मामले सामने आए है । इसी के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,04,58,251 हो गई है । वहीं पिछले 24 घंटे में कुल 738 लोगों की कोरोना से जान चली गई और अब देश में कुल मौतों का आकड़ा 4,00,312 हो गया है । आपको बता दें कि देश में दूसरी लहर के कम होने के बाद कुछ राज्यों में संक्रमण के मामले ज्यादा आने लगे हैं,  जिसका कारण कोरोना नियमों में बरती जा रही लापरवाही को माना जा रहा है। 

इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में 59,384 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 2,95,48,302 लोग कोरोना से ठीक हुए । वहीं देश में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 50,96,374 है । कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.67 फीसदी हैं । वहीं देश में कोरोना की रिकवरी रेट 97.01 फीसदी हो गई है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.48 फीसदी है ।  इसके अलावा देश में पिछले 24 घंटों में 42,64,123 वैक्सीन के डोज लगाए गए हैं , जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आकड़ा 34,00,76,232 हो गया है ।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि भारत में गुरूवार को कोरोना वायरस के कुल 18,80,026 सैंपल टेस्ट किए गए । अब तक कुल 41,42,51,520 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं । वहीं अब सरकार ने गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन लगाने की अनुमति दे दी है । राज्यों और सभी जरूरी ईकाइयों को इस मद में जरूरी दिशानिर्देश भी दिए गए है ताकि देश की पूरी आबादी को जल्दी से जल्दी वैक्सीनेट किया जा सके । बच्चों की वैक्सीन का भी ट्रायल चल रहा है , जिसके जल्द ही आने की उम्मीद है । 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब