लाइव न्यूज़ :

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटों में सामने आए 3688 नए मामले, 50 लोगों की मौत, एक्टिव केस 18 हजार के पार

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 30, 2022 09:39 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,688 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान 2,755 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 50 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,688 नए मामले सामने आए हैं.इस दौरान 2,755 लोग डिस्चार्ज हुए और कोरोना से 50 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के 3,688 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,30,75,864 हो गई है. इस दौरान 2,755 लोग डिस्चार्ज हुए. इसके बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,25,33,377 हो गया है. भारत का रिकवरी रेट फिलहाल 98.74 फीसदी है. 

पिछले 24 घंटों में कोरोना से 50 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद महामारी से मरने वाले कुल लोगों की संख्या 5 लाख 23 हजार 803 हो गई है. इस दौरान सक्रिय मामलों का आंकड़ा 18,684 रहा. वहीं, 1,88,89,90,935 लोगों का कुल वैक्सीनेशन हो चुका है. दैनिक संक्रमण दर की बात करें तो वो 0.74 फीसदी दर्ज किया गया. बता दें कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 3377 नए मामले सामने आए थे.

इसके साथ ही देश में अब तक कुल संक्रमण की संख्या बढ़कर 4,30,72,176 हो गई थी. शुक्रवार को 821 नए सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ एक्टिव केस बढ़कर 17,801 हो गए थे. इस दौरान कोरोना से और 60 लोगों की मौत भी हुई थी. इससे भारत में कोविड से संबंधित मौतों की कुल संख्या 5,23,753 हो गई थी. इस बीच 2496 लोग बीमारी से ठीक भी हुए थे. 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?