लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के डोर-टू-डोर कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल की हुई अनदेखी, सपा, कांग्रेस EC से कर सकती हैं शिकायत

By शीलेष शर्मा | Updated: January 23, 2022 21:13 IST

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और सपा अब इस मुद्दे को लेकर अगले दो दिनों में चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा कर ऐसे प्रचार और उसमें एकत्रित होने वाली भीड़ पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाने के साथ साथ जिन नेताओं ने कोविड नियमों की अनदेखी की है उनके विरुद्ध करवाई करने की मांग करने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने किया था डोर-टू-डोर कैंपेनइस प्रचार अभियान में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली: ओमीक्रॉन के सामुदायिक फैलाव की केंद्र की चेतावनी के बावजूद राजनीतिक दलों पर चुनाव प्रचार को लेकर कोई असर होते नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जहां 10 फरवरी को वोट डाले जाने हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब घर-घर जा कर प्रचार अभियान के लिए निकले, तो लोगों का एक बड़ा हुजूम चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों को ताक पर रख कर बिना मास्क लगाए मुख्यमंत्री के साथ चल रहा था। 

हैरानी की बात तो यह है कि भारी पुलिस बल तैनात होने के बावजूद, बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में भी, न तो कोई पाबंदी लगायी गयी और न ही कोई मामला दर्ज किया गया। यह मामला केवल गाजियाबाद का ही नहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना में जब गृहमंत्री अमित शाह प्रचार के लिए निकले, तब न तो वे स्वयं मास्क लगाए हुए थे और न ही उनके साथ चलने वाले लोग। 

भाजपा के तमाम उम्मीदवार रात के अंधेरों में बड़ी संख्या में जुलूस निकाल रहे हैं। शिकवाबाद में भी भाजपा के उमीदवार ने भरे बाजार रैली निकल भाजपा का प्रचार किया जबकि दूसरी ओर स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने के मौके पर जमा हुई भीड़ को लेकर पुलिस तुरंत हरकत में आयी और लगभग 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। 

हालांकि चुनाव आयोग बार-बार राजनैतिक दलों को हिदायत दे रहा है कि वे कोविड नियमों का पालन करें। आयोग ने 31 जनवरी तक रैलियों और बड़ी जनसभाओं पर पाबंदी लगा दी है। बावजूद इसके यह देखने में आ रहा है कि भाजपा के नेता आयोग के दिशा निर्देशों को ताक पर रख कर चिनाव प्रचार अभियान में लोगों की भीड़ जुटा रहे हैं।  उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और सपा अब इस मुद्दे को लेकर अगले दो दिनों में चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटा कर ऐसे प्रचार और उसमें एकत्रित होने वाली भीड़ पर तत्काल प्रतिबन्ध लगाने के साथ साथ जिन नेताओं ने कोविड नियमों की अनदेखी की है उनके विरुद्ध करवाई करने की मांग करने जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावCoronaअमित शाहयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण