लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई के बाद नीट परीक्षा स्थगित, 18 अप्रैल को होनी थी, अगली तारीख बाद में होगी घोषित

By एसके गुप्ता | Updated: April 15, 2021 20:33 IST

कोविड-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी है जबकि 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह पहला मौका है जब सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा पूरी तरह रद्द कर दी है।नीट पीजी परीक्षा 2021 को स्थगित करने की मांग लगातार हो रही थी।परीक्षा का आयोजन देश के 162 शहरों में होना था।

नई दिल्लीः कोरोना के बढ़ते नए मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने नीट-पीजी (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर) को स्थगित कर दिया है।

यह परीक्षा 18 अप्रैल को होने वाली थी, इसकी अब अगली तारीख बाद में तय की जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने गुरुवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी। सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद होने और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित होने के बाद से लगातार अन्य परीक्षाओं के स्थगित होने की मांग बढ़ गई है।

इसके चलते 18 अप्रैल को प्रस्तावित नीट पीजी परीक्षा 2021 को स्थगित करने की मांग लगातार हो रही थी। परीक्षा के लिए कुल 1,74,886 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें से 24,360 छात्रों ने डॉक्टर ऑफ मेडिसिन के लिए और 12,690 ने मास्टर ऑफ सर्जरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। 

यह परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होनी थी और परिणाम 31 मई को जारी किए जाने थे। परीक्षा का आयोजन देश के 162 शहरों में होना था। इस परीक्षा के जरिए 10821 मास्टर ऑफ सर्जरी, 19953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और 1979 पीजी डिप्लोमा सीट के लिए 6102 सरकारी, प्राइवेट, डीम्ड और केंद्रीय यूनिवर्सिटी में दाखिला दिया जाता है।

परीक्षा में शामिल होने वाले मेडिकल स्टूडेंट्स का कहना है कि देश में कोरोना महामारी की वजह से पैदा हुए हालातों को देखते हुए अब ऐसे हालातों में आगामी नीट परीक्षा को स्थगित किया जाना ही उचित है। सरकार ने छात्रों और अभिभावकों की परेशानी को समझते हुए नीट पीजी 2021 की परीक्षा स्थगित किए जाने का फैसला लिया है। नीट पीजी परीक्षा रद किए जाने को लेकर मेडिकल स्टूडेंट्स ने इंटरनेट मीडिया का सहारा लेते हुए ट्विटर और फेसबुक पर नीट पीजी 2021 को हैशटैग #postponeneetpg का अभियान भी चलाया था।

टॅग्स :नीटसीबीएसईरमेश पोखरियाल निशंकभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर