लाइव न्यूज़ :

Covid in Delhi: डीडीएमए की बैठक 22 सितंबर को, कोविड-19 के नए केस में तेजी, मास्क सहित कई मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2022 19:40 IST

Covid in Delhi: अप्रैल में अपनी पिछली बैठक में प्राधिकरण ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया था और उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना तय किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड स्थिति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को चार बजे डीडीएमए की बैठक का कार्यक्रम है।अस्पतालों में लगाये गये कर्मियों एवं अन्य सुविधाओं में कमी की जाए या उन्हें इसी स्तर पर बरकरार रखा जाए।बैठक में डीडीएमए के अध्यक्ष उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे।

नई दिल्लीः दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) यहां कोविड की स्थिति की समीक्षा करने तथा इस संक्रमण से निपटने और अस्पतालों में लगाये गये संसाधनों का मूल्यांकन करने के लिए बृहस्पतिवार को एक बैठक करेगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अप्रैल में अपनी पिछली बैठक में प्राधिकरण ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया था और उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना तय किया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘दिल्ली में कोविड स्थिति की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को चार बजे डीडीएमए की बैठक का कार्यक्रम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बैठक में यह भी मूल्यांकन भी किया जाएगा कि इस संक्रमण से निपटने के लिए अस्पतालों में लगाये गये कर्मियों एवं अन्य सुविधाओं में कमी की जाए या उन्हें इसी स्तर पर बरकरार रखा जाए।’’ इस बैठक में डीडीएमए के अध्यक्ष उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौजूद रहेंगे।

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल दिल्ली में निम्न कोविड संक्रमण दर और अस्पतालों में कोविड के बहुत ही कम मरीजों की भर्ती नजर आ रही है, ऐसे में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी तथा बिस्तरों जैसी सुविधाओं का बहुत कम उपयोग या नहीं के बराबर उपयोग दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं का अन्य चिकित्सा जरूरतों में लगाया जा सकता है। दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 81 नए मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.82 प्रतिशत रही। मंगलवार को इस संक्रमण के किसी मरीज की जान नहीं गयी।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाArvind Kumarदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबाररेखा गुप्ता सरकारः 38,552 करोड़ रुपये लंबित भुगतान?, अप्रैल 2026 से बढ़ सकते हैं बिजली दाम, DERC की बकाया वसूली की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब